एक्सप्लोरर

ईरानी महिलाओं के आंदोलन के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने महसा अमिनी के मौत के विरोध में चल रहे ईरानी महिलाओं के आंदोलन का समर्थन किया है.

Priyanka Chopra Supports Iranian Women Protesting: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल यूनिसेफ (UNICEF) गुडविल की एंबेसडर भी हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ कर हिस्सा लेती है. अब प्रियंका चोपड़ा ने महसा अमिनी की मौत पर विरोध कर रही ईरानी महिलाओं का समर्थन किया है.

प्रियंका चोपड़ा ने 22 साल की महसा असीम के विरोध में चल रहे ईरानी महिलाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं, सार्वजनिक रूप से अपने बाल काट रही हैं और महसा अमिनी के लिए कई अन्य रूपों का विरोध कर रही हैं.

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है ईरानी नैतिकता पुलिस ने इनके युवा जीवन को इतनी बेरहमी से छीन लिया वो भी उसके हिजाब को ‘गलत तरीके से’ पहनने के लिए. प्रिंयंका आगे लिखती हैं- जो आवाजें जबरदस्ती चुप्पी के बाद बोलती हैं, वे ज्वालामुखी की तरह फट जाएंगी! और वे नहीं रुकेंगी और न ही दबेंगी. प्रियंका चोपड़ा ने आगे आंदोलन कर रही महिलाओं की तारीफ करते हुए लिखा कि मैं आपके साहस और आपके उद्देश्य से हैरान हूं. अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए और चुनौती देने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालना आसान नहीं है. लेकिन, आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने इस आंदोलन के साथ और भी लोगों को जुड़ने के लिए आग्रह भी किया है. साथ ही उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों से इन महिलाओं की आवाज सुनने और उन्हें समझने का भी आग्रह किया है. बता दें कि महसा को 13 सितंबर को ईरानी पुलिस ने तेहरान मेट्रो स्टेशन पर गिरफ्तार किया था. उन्हें हिजाब सही तरीके से न पहनने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था. तीन दिन कोमा में रहने के बाद महसा की मौत हो गई थी, तभी से ईरानी महिलाएं गुस्से में सड़कों पर उतर आई हैं.

Arun Bali Passes Away: 'केदारनाथ' फेम अरुण बाली का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Pushpa 2: रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' को लेकर किया बड़ा खुलासा, फिल्म को लेकर दी यह जानकारी

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget