एक्सप्लोरर

Pushpa 2: रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' को लेकर किया बड़ा खुलासा, फिल्म को लेकर दी यह जानकारी

Pushpa 2 Update: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने प्रोफेशनल फ्रंट में काफी एक्टिव चल रही हैं. हाल ही में उन्होंने पुष्पा 2 से जुड़ा एक बड़ा अप्डेट दिया है, जिसे जानकार फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाएगी.

Rashmika Mandana On Pushpa 2 Update: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 'पुष्पा 2' की अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज़ बना हुआ है. फैंस फिल्म से जुड़े हर अप्डेट्स पर अपनी पैनी नजर बनाकर रखे हैं. ऐसे में खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक अहम जानकारी दी है.

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) इन दिनों अपनी फिल्म 'गुडबाय' को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं. फिल्म को लेकर वह आए दिन जगह-जगह प्रमोशनल इवेंट में शामिल हो रही हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रश्मिका ने 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म की टीम पुष्पा: द राइज के सीक्वल यानी पुष्पा: द रूल (Pushpa: The Rule) पर जल्द ही काम शुरू करने वाली है. 

'बड़े लेवल पर बनेगी पुष्पा 2'
दर्शकों के बीच फिल्म 'पुष्पा' को लेकर दीवानगी इस कदर थी कि सोशल मीडिया पर इसके गाने, सीन और डायलॉग ट्रेंड करने लगे थे. अब रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया है कि फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग फिल्म गुडबाय की रिलीज के तुरंत बाद शुरू कर दी जाएगी. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का सीक्वल पहले भाग से भी बेहतर और बड़े लेवल पर बनने वाला है. जाहिर है यह अप्डेट फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. बता दें कि रश्मिका का पुष्पा में काम दर्शकों को काफी पसंद आया था.

बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं रश्मिका
जैसा कि सभी जानते हैं, पुष्पा के जरिए रश्मिका मंदाना की पॉप्युलैरिटी में गजब का इजाफा हुआ है. अब वह केवल साउथ इंडस्ट्री की नहीं बल्कि देशभर के फैंस की चहेती हो गई हैं. फिल्म गुडबाय से उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया है. यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई हैं. आने वाले दिनों में एक्ट्रेस जल्दी ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू और रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- Goodbye: आखिर क्यों 'गुडबाय' को बायकॉट कर रहे हैं हिंदुस्तानी भाऊ, कहा- 'मुझे खरीदने की कोशिश की गई'

Rakhi Sawant: मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं- मोदी जी चाय बनाते बनाते पीएम बन गए तो मैं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Evil Dead Burn BO: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget