एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में रहते हुए पति Nick Jonas को दिया सरप्राइज, देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम के सिलसिले में लंदन में हैं और उनके पति निक जोनास लॉस एंजिल्स के घर में रह रहे हैं. बावजूद इसके प्रियंका अपने पति का पूरा ख्याल रख रही हैं और उन्हें सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हीं. ये बात खुद निक ने वीडियो शेयर कर कही है. इतना ही नहीं निक ने वीडियो में प्रियंका के सरप्राइज को भी दिखाया है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं. हालांकि अक्सर काम के सिलसिले में उन्हें एक दूसरे से दूर भी रहना पड़ता है. बावजूद इसके ये जोड़ी एक दूसरे का पूरा ख्याल रखती है और सरप्राइज भी देती रहती है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक को सरप्राइज दिया जिसका वीडियो  निक ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए निक ने दिखाया था कि उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने उनसे दूर होने के बावजूद कैसे उन्हें सरप्राइज दिया.

प्रियंका के सरप्राइज से इंप्रेस हुए निक

प्रियंका चोपड़ा के एक्टर-सिंगर पति निक जोनास ने खुलासा किया है कि कैसे घर वापस आने पर उन्हें प्रियंका की तरफ से काफी अच्छा सरप्राइज मिला.  निक अपनी पत्नी प्रियंका के इस सरप्राइज से काफी इंप्रेस हुए औरउन्होंने "थैंक यू, बेब" भी बोला था.

निक ने वीडियो शेयर कर दिखाया प्रियंका का सरप्राइज

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी पत्नी ने आज मुझे (ऑल द वे फ्रॉम लंदन) सरप्राइज किया. शुक्रिया @priyankachopra आप सबसे अच्छे हैं.”इसके बाद निक कहते हैं चलिए देखते हैं क्या है सरप्राइज. इसके बाद वीडियो जैसे ही शुरू होता है निक एक अंधेर कमरे में खड़े दिखाई देते हैं वह रोशनी के लिए स्विच ऑन करते हैं और कहते हैं कि "तो यह हुआ". वह दिखाते हैं कि कमरे को कैसे गुब्बारों और दूसरी डेकोरेशन की चीजों से सजाया गया था.  दो गुब्बारे पर लिखा था 'सैटरडे नाइट लाइव' और 'मुबारक निक' . ये दिखाने के बाद निक स्माइल के साथ कहते हैं, "ये बहुत अच्छा है, धन्यवाद बेब."

View this post on Instagram
 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

बता दें कि निक 27 फरवरी के ‘सैटरडे नाइट लाइव’ के एपिसोड को न केवल होस्ट करेंगे बल्कि वे म्यूजिकल गेस्ट भी होंगे. वह शो पर अपने अपकमिंग सिंगल स्पेसमैन को भी परफॉर्म करेंगे.

काम के सिलसिले में प्रियंका लंदन में हैं

निक फिलहाल अपने लॉस एंजिल्स के घर पर रह रहे हैं, जबकि प्रियंका लंदन में हैं, जहां वह अपने वेब शो, सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं. अमेजॉन की स्पाई सीरीज में प्रियंका के अपोजिट गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार रिचर्ड मैडेन नजर आएंगे.  शो का निर्माण एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और एंडगेम के निर्देशकों, जो और एंथोनी रूसो द्वारा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया: Vivek Oberoi का मुंबई में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर कटा था चालान

बॉलीवुड में इन सितारों ने की अपने उम्र से छोटी एक्ट्रेस से शादी, जानिए उन सितारों के नाम

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं हमेशा आपके साथ हूं...' एक्स वाइफ सुजैन को ऋतिक ने 2 दिन बाद विश किया बर्थडे, दिखाई अनदेखी तस्वीरें
एक्स वाइफ सुजैन को ऋतिक ने 2 दिन बाद विश किया बर्थडे, दिखाई अनदेखी तस्वीरें
2600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 5 सालों में कोई नहीं तोड़ पाया शाहरुख खान का रिकॉर्ड
2600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 5 सालों में कोई नहीं तोड़ पाया शाहरुख खान का रिकॉर्ड
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget