एक्सप्लोरर

The Rana Daggubati Show: प्रोफेसर समझे जाने से लेकर शर्टलेस होकर डांस करने तक, राणा दग्गुबाती के शो में Naga Chaitanya करेंगे दिलचस्प खुलासे

Rana Daggubati Show: राणा दग्गुबाती शो के अपकमिंग एपिसोड में नागा चैतन्य बतौर गेस्ट शिरकत करेंगे. इस दौरान नागा अपनी लाइफ और एक्सपीरियंस को लेकर कई खुलासे करते नजर आएंगे.

Naga Chaitanya On Rana Daggubati Show: नागा चैतन्य इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल एक्टर ने हाल ही में शोभिता धुलिपाला संग शादी की है. कपल की वेडिंग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन सबके बीच चार्मिंग और टैलेंटेड नागा चैतन्य जल्द ही प्राइम वीडियो पर 'द राणा दग्गुबाती शो' में नज़र आएंगे. 

शो के दौरान नागा अपनी पहली वेब सीरीज धूथा की सफलता और अपनी आने वाली फिल्म थंडेल पर तो चर्चा करते दिखेंगे ही. वहीं वे शो में अपने करियर और अपनी  शादी को लेकर भी बात करेंगे. शो के दौरान राणा दग्गुबाती, जोनागा के कज़िन और शो के होस्ट भी हैं, वे एक्टर से  कई मजेदार खुलासे करते दिखेंगे. तो, इस एपिसोड के पांच ऐसे शानदार पलों के बारे में चलिए हम आपको बताते हैं, जिन्हें मिस करना मुश्किल है. 

50 साल का होने पर नागा  कैसी लाइफ चाहते हैं
नागा ने कहा, "जब मैं 50 साल का होऊं, तो मैं चाहता हूं कि मैं खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहा होऊं, मेरे एक या दो बच्चे हों. मैं उन्हें रेसिंग और गो-कार्टिंग कराने ले जाऊं और अपने बचपन के खास पल फिर से जी सकूं."


The Rana Daggubati Show: प्रोफेसर समझे जाने से लेकर शर्टलेस होकर डांस करने तक, राणा दग्गुबाती के शो में Naga Chaitanya करेंगे दिलचस्प खुलासे

इंडस्ट्री में मौजूद हैं कुछ ही दोस्त
जब राणा ने चाय से पूछा कि वह इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त क्यों नहीं रखते, तो चाय ने कहा, "तुम ही तो हो जो मुझे इंडस्ट्री के बारे में सब बताते हो! जब भी मुझे टॉक शो में पूछा जाता है, तो मैं सिर्फ तुम्हारा नाम लेता हूं, और फिर वे पूछते हैं, 'क्या वह तुम्हारा कज़िन नहीं है?'”

राणा का नागा के लिए क्या है सपना? 
राणा ने मजाक करते हुए कहा कि उनके कज़िन के लिए उनका सबसे बड़ा सपना यह है कि वह इंडस्ट्री पार्टी में शर्टलेस होकर, बार के ऊपर डांस करें या कुछ और उतना ही पागलपन करें. चाय ने शरारत से इशारा किया कि वह जल्दी ही राणा को यह सरप्राइज़ दे सकते हैं.


The Rana Daggubati Show: प्रोफेसर समझे जाने से लेकर शर्टलेस होकर डांस करने तक, राणा दग्गुबाती के शो में Naga Chaitanya करेंगे दिलचस्प खुलासे

नागा को समझ लिया गया था प्रोफेसर
नागा ने आगे  आदि शक्ति थिएटर स्कूल में अपने एक्सपीरियंस को याद किया. इस दौरान चैतन्य ने खुलासा किया, "जब मैंने क्लास में अपना इंट्रो दिया, तो स्टूडेंट्स लगा कि मैं लेक्चरर हूं! मुझे यह साफ करना पड़ा कि मैं भी उन्हीं की तरह सीखने के लिए वहां आया हूं."

साई पल्लवी और आमिर खान के साथ काम करने का कैसा रहा एक्सपीरियंस
चैतन्य को दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में दो परफेक्शनिस्ट्स के साथ काम करने का मौका मिला है. उनकी आने वाली तेलुगु फिल्म थंडेल में वे साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे. वे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान संग लाल सिंह चड्ढा में काम कर चुके हैं. .इसके बारे में बात करते ही वह कहते हैं, “मैं साई पल्लवी के साथ एक्टिंग और डांस करते हुए बहुत नर्वस हो जाता हूं!”
आमिर खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को उन्होंने इंटेंस और फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा, "यह ऐसा था जैसे हर सुबह स्कूल जाना और हर रात परीक्षा देना। बीस दिन की शूटिंग के लिए हमने दो महीने की रिहर्सल की."


The Rana Daggubati Show: प्रोफेसर समझे जाने से लेकर शर्टलेस होकर डांस करने तक, राणा दग्गुबाती के शो में Naga Chaitanya करेंगे दिलचस्प खुलासे

राणा दग्गुबाती शो कब और कहां होता है स्ट्रीम
राणा दग्गुबाती द्वारा स्पिरिट मीडिया के बैनर तले बनाई, होस्ट और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई इस अनस्क्रिप्टेड तेलुगु ओरिजिनल आठ-एपिसोड सीरीज़ में ढेर सारे दिलचस्प मेहमान शिरकत करेंगे.  जिनमें दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, सिद्धू जोनलागड्डा, श्रीलेला, नानी, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा और भी कई शामिल है.  हर शनिवार को नए एपिसोड्स जारी होते हैं, और द राणा दग्गुबाती शो का तीसरा एपिसोड शनिवार, 6 दिसंबर को भारत में और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच विजय देवरकोंडा की फैमिली संग 'श्रीवल्ली' ने देखी Pushpa 2, थिएटर से रश्मिका मंदाना की तस्वीरें वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget