एक्सप्लोरर

Srikanth OTT Release Date: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी राजकुमार राव की 'श्रीकांत', जानें कब और कहां देख सकते हैं

Srikanth OTT Release: राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत सिनेमाघरों में लगी है लेकिन इसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं है. खबर है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देगी और इस बायोपिक को आप घर पर देख सकेंगे.

Srikanth OTT Release: दृष्टिहीन बिजनेसमैन श्रीकांत बोला के जीवन पर राजकुमार राव फिल्म श्रीकांत लेकर आए. फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स तो मिला लेकिन मेकर्स को जितनी उम्मीद थी उससे काफी कम रहा. फिल्म में राजकुमार राव के काम को खूब सराहा गया और फिल्म लोगों को पसंद आई लेकिन स्लो होने के कारण फिल्म जल्द ही थिएटर्स से हट सकती है.

फिल्म श्रीकांत अगर अभी तक आपने थिएटर्स में नहीं देखी है तो देख लीजिए. वहीं अगर ये फिल्म आप घर पर देखना चाहते हैं तो चलिए आपको इसकी ओटीटी रिलीज और प्लेटफॉर्म बता देते हैं.

'श्रीकांत' ओटीटी पर कब और कहां आएगी (Srikanth OTT Release Date: )

राजकुमार राव के शानदार अभिनय से सजी फिल्म श्रीकांत जून के पहले हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई के बाद इसे कभी भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है.

फिल्म में एक ऐसे दृष्टिहीन लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसने अपनी मेहनत और लगन के बल से बड़ा बिजनेसमैन बन गया. राजकुमार राव के अलावा फिल्म में ज्योतिका ने उनकी टीचर का बेहतरीन रोल किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

खबरों के मुताबिक, फिल्म श्रीकांत का बजट 40 से 45 करोड़ रुपये है जिसने अभी तक 21 करोड़ की कमाई की है. फिल्म थिएटर्स में कमाई के लिए अभी भी संघर्ष कर रही है. इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीराननदानी ने किया है. फिल्म की कहानी रियल है और लोगों ने फिल्म की तारीफ भी की फिर भी थिएटर्स में फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं हो रहा. आने वाले समय में ये फिल्म फाइनल कलेक्शन कितना करती है ये समय बताएगा.

आने वाली है राजकुमार राव की दूसरी फिल्म

31 मई को फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज होगी और फिल्म श्रीकांत के पास उससे पहले तक कमाने का मौका है. इसके बाद राजकुमार राव की दूसरी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज को तैयार हो जाएगी. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर है और इसका ट्रेलर काफी पसंद किया गया और उम्मीद है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें: Ghatkopar Hoarding Crash: घाटकोपर होर्डिंग हादसे में Kartik Aaryan के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे के बाद मिले शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी कट लगाया गया होता तो...', 'सतलुज' को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ, सेंसर बोर्ड से 3 साल की जंग के बाद हुई रिलीज
'एक भी कट लगाया गया होता तो...', 'सतलुज' को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ, सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
Peddi OTT Release: 'पेड्डी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे राम चरण की ये फिल्म
'पेड्डी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे राम चरण की ये फिल्म
'कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर', समय रैना ने की चंदू चायवाले की तारीफ, कपिल शर्मा से किया कंपेयर
'कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर', समय रैना ने की चंदू चायवाले की तारीफ, कपिल शर्मा से किया कंपेयर
India's Got Latent S2: 'इनके पास तो कोर्ट का मंथली पास है...', कीकू शारदा और हर्ष लिंबाचिया ने किया समय रैना को रोस्ट, देखें वीडियो
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में कीकू शारदा और हर्ष लिंबाचिया ने किया समय रैना को रोस्ट, सुनकर छूट जाएगी हंसी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget