एक्सप्लोरर

Special Ops 2 Release Date: 'स्पेशल ऑप्स 2' की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Special Ops 2 Release Date: केके मेनन की एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब इस सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. जानें ये कबसे स्ट्रीम होने जा रही है.

Special Ops 2 Release Date: केके मेनन स्टारर 'स्पेशल ऑप्स 2' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. मेकर्स ने एक्शन-थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. ये साल 2020 में आई वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स का सीक्वल है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

'स्पेशल ऑप्स 2' जियो हॉटस्टार पर 11 जुलाई, 2025 से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इस एक्शन थ्रिलर सीरीज में केके मेनन लीड रोल में हैं. वहीं करण टक्कर, विनय पाठक, मुजम्मिल इब्राहिम, सैयामी खेर, मेहर विज, ताहिर राज भसीन और प्रकाश राज भी सीरीज का हिस्सा हैं.

 

अपने रोल को लेकर क्या बोले केके मेनन?
केके मेनन ने 'स्पेशल ऑप्स 2' में अपने किरदार को लेकर कहा- 'हिम्मत सिंह हमेशा बहादुरी, इंटेलिजेंस और एक्सपीरियंस के बल पर लड़ते आए हैं. लेकिन इस बार की जंग दिखाई नहीं देती, खतरे बड़े हैं और अनजाने भी, जिसने इस सीजन को न सिर्फ रेलिवेंट बल्कि मेरे लिए बेहद पर्सनल एक्सपीरियंस बना दिया है. हिम्मत के कंधों पर जिम्मेदारी, बलिदान और कई अनकही बातों का बोझ है. इस बार मुझे सिर्फ एक रणनीतिकार नहीं, बल्कि उस मिशन के पीछे छिपे इंसान को भी निभाने का मौका मिला जो एक पिता, एक देशभक्त और एक सच्चा रक्षक है.'

कैसी है 'स्पेशल ऑप्स 2' की कहानी?
सीरीज के डायरेक्टर शिवम नायर ने कहा- ''स्पेशल ऑप्स 2'.0 के साथ हमने हर लेवल पर अपनी कहानी कहने की क्वालिटी को और ऊपर उठाया है. चाहे वो स्केल हो, स्टोरीटेलिंग का स्टाइल हो या इसकी गहराई. ये सीजन हमें उस दुनिया में ले जाता है, जहां खुफिया मिशन का सीधा टकराव एआई, डिजिटल वॉर और साइबर सुरक्षा के तेजी से बदलते सीनारियो से होता है. ये सिर्फ दिलचस्प नहीं है, बल्कि मौजूदा समय के लिए बेहद रेलिवेंट भी है.

शिवम नायर ने आगे कहा- नीरज पांडे के साथ दोबारा काम करना क्रिएटिव तौर पर बहुत फायदेमंद रहा और हमने मिलकर कुछ ऐसा बनाया है जो जरूरी भी है और सिनेमैटिक भी. हम जियोहॉटस्टार के साथ एक बार फिर साझेदारी कर इसे दर्शकों तक लाने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
Archana Puran Singh Says: टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
Friday OTT Watch List: 'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget