एक्सप्लोरर

Valentine Week: इस वैलेंटाइन वीक शाहरुख खान और काजोल की इन रोमांटिक फिल्मों का लें मजा, ओटीटी पर यहां देखें

SRK-Kajol OTT Movies: सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी सुपरहिट मानी जाती है. ऐसे में इस वैलेंटाइन वीक में आप शाहरूख और काजोल की इन रोमांटिक मूवी को ओटीटी पर देख सकते हैं.

Shah Rukh Khan-Kajol Romantic Movies Valentine Week: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) की जोड़ी बड़े पर्दे की सबसे सफल जोड़ी मानी जाती है. शाहरुख और काजोल ने की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. फैंस भी किंग खान और काजोल की फिल्मों को देखना काफी पसंद करते हैं. इस बीच वैलेंटाइन वीक में आप भी शाहरुख और काजोल की इन रोमांटिक फिल्मों का मजा ओटीटी पर घर बैठे ले सकते हैं. 

कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai)

शाहरुख खान और काजोल की सबसे बेहतरीन रोमांटिक मूवी का जिक्र किया जाए तो उसमें फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का नाम जरुर शामिल होता है. इस फिल्म में दिखाई गई राहुल और अंजलि की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया जिसके चलते ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है. ऐसे में अगर आप भी इस वैलेंटाइन वीक किंग खान की इस रोमांटिक मूवी को देखना चाहते हैं तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं. 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge)

हिंदी सिनेमा की ऑल टाइम हिट फिल्म शाहरुख खान और काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हैं. ये रोमांटिक फिल्म  शाहरुख खान और काजोल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. राज और सिमरन की जोड़ी ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोमांटिक मूवी की शानदार मिसाल कायम की. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को आसानी से देखा जा सकता है. 

बाजीगर (Baazigar)

यूं तो फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान ने एक निगेटिव रोल प्ले किया था. लेकिन किंग खान को इस मूवी में काजोल संग रोमांस फरमाते हुए साफ देखा जा सकता है. शाहरुख और काजोल की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. 

करण-अर्जुन  (Karan-Arjun)

सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'करण-अर्जुन' में  भी काजोल ने शाहरुख की गर्लफ्रेंड का रोल अदा किया है. इस फिल्म से शाहरुख और काजोल की 'जाती हू्ं मैं' गाना काफी पॉपुलर है. इस फिल्म का मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 लिया जा सकता है. 

कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham)

फिल्ममेकर करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम यूं तो एक फैमिली ड्रामा मूवी है. लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की शानदार लव स्टोरी दिखाई गई है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

दिलवाले (Dilwale)

आखिरी बार शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी को डायरेक्टर रोहित शेट्टी की शानदार मूवी 'दिलवाले' में देखा गया था. दर्शकों ने शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म को काफी पसंद किया. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किंग खान और काजोल की की इस फिल्म को आसानी से देखा जा सकता है.

यह भी पढे़ं- Sidharth Kiara Wedding Reception Live: आज दिल्ली में होगा सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग रिसेप्शन, सुसराल में हुआ कपल का जोरदार स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget