एक्सप्लोरर

Rise And Fall Teaser Out: ‘रूलर्स ऊपर, मजदूर नीचे…’, अशनीर ग्रोवर के नए रियलिटी शो 'राइज़ एंड फ़ॉल’ का टीजर हुआ आउट, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर नए कॉन्सेप्ट वाली सीरीज ‘राइज़ एंड फ़ॉल’ ला रहे हैं. इस सीरीज का जबरदस्त टीजर भी जारी कर दिया गया है. हालांकि ये कब स्ट्रीम होगी इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

Rise And Fall: एंटरप्रेन्योर और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर छोटे पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. दरअसल अशनीर अनस्क्रिप्टेड सीरीज़ ‘राइज़ एंड फ़ॉल’ को होस्ट करते नजर आएंगे. गुरुवार को एमएक्स प्लेयर ने अशनीर ग्रोवर के इस शो का टीजर भी जारी कर दिया. जिसे देखने के बाद फैंस में  'राइज़ एंड फ़ॉल’ को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

‘राइज़ एंड फ़ॉल’ का जबरदस्त है टीजर
टीज़र में, अशनीर सीरीज के कॉन्सेप्ट को समझाते हुए नजर आते हैं. वे दो सेक्शन में डिवाइड एक बिल्डिंग को ड़िस्क्राइब करते नजर आते हैं और कहते हैं कि ये दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई है. टॉप सेक्शन में मालामाल लोग हैं जिनके इशारों पर पूरी दुनिया नाचती है और दूसरी तरफ कंगाल जो नाचने पर मजबूर हैं. शार्क टैंक इंडिया के अपने फेमस वन-लाइनर को बोलते हुए, अश्नीर कहते हैं, "लेकिन किस्मत का दोगलापन मुझसे बेहतर कौन जानता है?"

इसके बाद अशनीर कहते नजर आते हैं लेकर आ रहा हूं मैं पावर का अल्टीमेट रिएलिटी शो, 42 दिन और 16 जाने-माने लोग और दो हिस्सों में बंटा एक खेल जहां एक हिस्से में ताकतवर और दूसरी तरफ कमजोर. जब नीचे वाला ऊपर आगा और ऊपर वाला नीचे फिसल जाएगा तो मजा तो बहुत आएगा. राइज़ एंड फ़ॉल केवल अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर, टीज़र को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "रूलर्स ऊपर, मजदूर नीचे. पर कौन बनेगा सबका बॉस?"

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

‘राइज़ एंड फ़ॉल’ का क्या है कॉन्सेप्ट
राइज़ एंड फ़ॉल के ऑफिशियल सिनॉप्सिस लिखा गया है, "राइज़ एंड फ़ॉल एक इंटरनेशनल शो फॉर्मेट है, जिसे अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर द्वारा पहली बार भारत में लाया गया है. समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले तमाम कंटेस्टेंट एक आइकॉनिक गगनचुंबी इमारत में इकट्ठा होते हैं. वे दो सेक्शन में डिवाइड हैं रूलर और वर्कर. रूलर्स के पास वर्कर्स के जीवन को प्रभावित करने वाले फैसले लेने की पावर है. इस बीच, ये वर्कर्स तहखाने की कठोर परिस्थितियों में रहते हुए, पैसा कमाने और टॉप पर बैठे लोगों का फेवर हासिल करने की कोशिश करते हैं. जीरो से कैश प्राइज स्टार्ट होता और ये तभी बढ़ सकता दब जब वर्क शिफ्ट टास्क, शासकों की देखरेख में, वर्कर्स द्वारा सक्सेसफुली पूरा किया जाएगा."

निर्माताओं ने अभी तक राइज़ एंड फॉल की स्ट्रीमिंग डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है. 

ये भी पढ़ें:-Ashram 3 Part 2 Teaser Out: 'बाबा निराला' के किरदार में लौटे बॉबी देओल, ‘आश्रम 3’ के पार्ट 2 का टीजर हुआ जारी, जबरदस्त ट्विस्ट उड़ा देंगे होश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में
कॉमेडी के शौकीन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget