एक्सप्लोरर

Pushpa 2 थिएटर्स से हट चुकी है फिर भी बना रही रिकॉर्ड, 'छावा' के लिए मुसीबत!

Pushpa 2: एक ओर जहां छावा ने पहले दिन साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है, तो वहीं पुष्पा 2 ऐसी फिल्म बनी हुई है जिसके बारे में अभी भी किसी दूसरी फिल्म से ज्यादा बात हो रही है.

Pushpa 2: एक तरफ जहां विक्की कौशल की फिल्म छावा सिनेमाहॉल में बवाल मचा रही है तो वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 थिएटर्स से उतरने के बाद भी बवाल मचाने से पीछे नहीं हट रही है. और ढाई महीने पुरानी हो चुकी ये साउथ फिल्म नई रिलीज हुई छावा से पॉपुलैरिटी के मामले में ज्यादा नंबर लाती दिख रही है.

दरअसल फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को रिलीज किया गया. और तब से फिल्म ओटीटी पर भी टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है. दो हफ्ते से भी ज्यादा हो चुके हैं लेकिन पुष्पा 2 ओटीटी पर अब भी दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है. ग्लोबल चार्ट में फिल्म टॉप फिल्मों की लिस्ट में है. 

ओटीटी पर पुष्पा 2 का वो वर्जन रिलीज किया गया जो थिएटर्स में नहीं था. यानी फिल्म का रीलोडेड वर्जन रिलीज किया गया है. जिसके तहत मेकर्स ने इसमें 20 मिनट के नए सीन्स जोड़े थे. इस वजह से फिल्म को ओटीटी पर देखने वालों का ध्यान और खिंचा. कई लोगों ने शायद इसे नए सीन्स की वजह से दोबारा भी देखना पसंद किया.

किस नंबर पर है पुष्पा 2

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के ग्लोबल चार्ट में इस हफ्ते भी फिल्म कई देशों में पुष्पा 2 ट्रेंड कर रही है और इसे 9.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं. पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स की टॉप टेन नॉन इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 13 अलग-अलग देशों में ट्रेंड कर रही है. हां ये बात अलग है कि हर देश में इसकी ट्रेंडिंग पोजिशन अलग अलग है. 

कई भाषाओं में मौजूद है पुष्पा 2
पुष्पा 2 को हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा में भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस वजह से हर भाषा के जानने वाले दर्शक इससे जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया है धमाल
पुष्पा 2 ने इंडिया में सैक्निल्क के मुताबिक, इंडिया में 1232 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है. तो वहीं मेकर्स के बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1800 करोड़ रुपये कमाए हैं.

और पढ़ें: 'छावा' ने कुछ घंटों में तोड़ डाले देशभर की 8 फिल्मों के सारे रिकॉर्ड, बनी 2025 में इतिहास रचने वाली पहली फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तमाचा यहां खाएगा और तालियां बाहर बजेंगी', शहजाद पूनावाला ने एक्ट्रेस को कहा गोल्डडिगर
'तमाचा यहां खाएगा और तालियां बाहर बजेंगी', शहजाद पूनावाला ने एक्ट्रेस को कहा गोल्डडिगर
'रोडीज' से मिली पहचान, अनिका अरोड़ा संग रहा कनेक्शन, जानें कौन हैं सिवेट तोमर?
कौन हैं सिवेट तोमर, जिन्होंने 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला से की हाथापाई?
पकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ?
'ओह माय डॉग' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे?
13 साल बाद राजकुमार राव की 'शाहिद' हुई ओटीटी पर रिलीज, राइटर ने देरी पर उठाए सवाल
13 साल बाद राजकुमार राव की 'शाहिद' हुई ओटीटी पर रिलीज, राइटर ने देरी पर उठाए सवाल

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget