एक्सप्लोरर

Prajakta Koli यू-ट्यूब से हर महीने कितना कमाती हैं, इनकम में बड़े दिग्गज भी हैं फेल

Prajakta Koli: प्राजक्ता कोली एक्ट्रेस होने के साथ ही बेहद फेमस यूट्यूबर भी हैं. वे यूट्यूूब के जरिये मोटी कमाई करती हैं और इस मामल में बड़े-बड़े दिग्गज भी उनके आगे फेल हैं.

यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं प्राजक्ता कोली को टाइम मैगज़ीन ने वर्ल्ड के मोस्ट इंफ्लूएंशियल डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की अपनी पहली टाइम 100 क्रिएटर्स लिस्ट में शामिल किया है. एक्ट्रेस, राइटर, कंटेंट क्रिएटर और एक्टिविस्ट प्राजक्ता कोली इस लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय हैं. चलिए यहां जानते हैं प्राजक्ता यूट्यूब से एक महीने में कितनी कमाई करती हैं.

प्राजक्ता बेहद फेमस यूट्यूबर हैं
प्राजक्ता ने एक फेमस रेडियो स्टेशन में इंटर्न के रूप में अपने करियर की  शुरुआत की थी, लेकिन उन्होंने 2015 में अपना खुद का YouTube चैनल "मोस्टली सेन" शुरू करके एक बड़ा कदम उठाया। यह उस समय की बात है जब देश में YouTube चैनल और कंटेंट क्रिएशन का कॉन्सेप्ट एक दम नया था. उनके ऑर्गेनिक कंटेंट ने, खासकर युवा दर्शकों के बीच, तेज़ी से पॉपुलैरिटी हासिल की. देखते ही देखते उनके सब्सक्राइबर की संख्या में इजाफा हुआ और आज उनके यूट्यूब पर 7.29 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

प्राजक्ता कोली यूट्यूब से कितना कमाई है
प्राजक्ता कोली फिल्मों, टीवी शो, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने यूट्यूब चैनल से कमाई करती हैं. लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्राजक्ता, यूट्यूब से हर महीने लगभग 40 लाख रुपये की कमाई करती हैं. प्राजक्ता कोली अपनी फिल्मों और टीवी शो के लिए लगभग 30 लाख रुपये बतौर फीस वसूलती हैं. 2024 और 2023 में उनकी नेटवर्थ कथित तौर पर लगभग 16 करोड़ रुपये थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2022 में उनकी नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये और 2021 में लगभग 10 करोड़ रुपये थी. वहीं उनकी नेटवर्थ में साल दर साल इजाफा उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी को दिखाता है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prajakta Koli (@mostlysane)

प्राजक्ता ने किए हैं कई इनवेस्टमेंट्स
प्राजक्ता कोली के नाम पर कई इनवेस्टमेंट्स भी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, प्राजक्ता ने 2019 में मुंबई में ₹50 लाख मूल्य का एक अपार्टमेंट खरीदा था. उनके पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार है, जिसकी कीमत कथित तौर पर ₹40 लाख है. उन्हें दुनिया भर के लग्जरी डेस्टिनेशन पर वेकेशन एंजॉय करते हुए भी देखा जाता है.

प्राजक्ता ने कई फिल्में और सीरीज की हैं
प्राजक्ता ने 2020 में आई शॉर्ट फिल्म 'खयाली पुलाव' से धीरे-धीरे एक्टिंग में भी कदम रखा. हालाँकि, नेटफ्लिक्स की रोमांटिक सीरीज़ 'मिसमैच्ड' में उनके अभिनय ने लोगों का ध्यान खींचा. न केवल उनकी एक्टिंग को, बल्कि फैंस ने उनके को-स्टार रोहित सराफ के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद किया. वह 2022 में फिल्म'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ भी नज़र आईं थी. वह 2023 की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 'नीयत' में विद्या बालन के साथ नज़र आईं थीं.

ये भी पढ़ें:-Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20:तीसरे बुधवार घटी 'सितारे जमीन पर' की कमाई, लेकिन 'रेड 2' को देने वाली है मात! जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जना नायकन' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 5 धांसू साउथ फिल्में
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 5 धांसू साउथ फिल्में, चेक करें लिस्ट
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget