एक्सप्लोरर

Panchayat Season 3 Release Date: पंचायत सीजन 3 रिलीज डेट से पहले हो जाएगी स्ट्रीम? Amazon Prime Video ने दिया अपडेट

Panchayat Season 3 Release Date: पंचायत के तीसरे सीजन को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है. साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी है कि क्या तीसरा सीजन रिलीज डेट से पहले स्ट्रीम हो जाएगा?

Panchayat Season 3 Release Date: बीते कुछ दिनों पहले मेकर्स ने पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. एकबार फिर से फुलेरा गांव गुलजार होने वाला है. पिछले दो सीजन की तरह इसमें भी जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सान्विका आदि तमाम सितारे नजर आने वाले हैं. नए सीजन को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी डब किया जाएगा. इस सीजन की रिलीज डेट तो 28 मई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि शो को रिलीज डेट से पहले ही स्ट्रीम कर दिया जाएगा. चलिए जानते हैं कि सच्चाई क्या है. 

पिछला सीजन भी तय समय से पहले हुआ था रिलीज
जिन लोगों को पंचायत का पहला सीजन देखने के बाद दूसरे का बेसब्री से इंतजार था, वह इस बात को भूले नहीं होंगे कि पंचायत के सीजन 2 को मेकर्स ने रिलीज डेट के पहले ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया था. सीजन 3 के लिए देखने को मिला कि इसके ट्रेलर की रिलीज डेट 17 मई थी, लेकिन मेकर्स ने ट्रेलर को 15 मई को रिलीज किया. ऐसी खबरें हैं कि मेकर्स ने लीक होने के डर से ऐसा किया. तो क्या अब सीरीज को भी तय समय से पहले रिलीज किया जाएगा? यह सवाल भी सभी के मन में होगा. 

प्राइम वीडियो ने क्या घोषणा की? 
लोगों की जिज्ञासा को जानने के बाद उसे शांत करने के लिए प्राइम वीडियो ने ऐसी घोषणा की है कि सीरीज के लिए घोषित तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और फैंस ने शो के मुख्य अभिनेताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के पेज कमेंट्स से भर दिए हैं. हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है कि पंचायत का तीसरा सीजन 28 मई को ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

इस बार भी हर एपिसोड में दिखेगी नई कहानी
दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित औक चंदन कुमार द्वारा लिखित पंचायत का यह सीजन दर्शकों को इस बार और भी मनोरंजन और हंसी देने का वादा करता है. हालांकि इस बार फुलेरा गांववासियों को और अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इस बार भी हर एपिसोड में एक नई कहानी देखने को मिलेगी, जो आपकी नजरें स्क्रीन से हटने नहीं देगी. 

फिर गुलजार होगा फुलेरा गांव
हालांकि, फुलेरा गांव के गुलजार होने से पहले सभी के मन में ये सवाल जरूर होंगे कि क्या इस बार सचिव जी का कैट का पेपर क्रैक हो जाएगा और उनको आईआईएम में एडमिशन मिलेगा. या फिर प्रधान जी की बेटी रिंकी के साथ उनकी आंखें चार होंगी. हालांकि यह सब जानने के लिए आपको अभी 28 मई तक का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: एक्स बॉयफ्रेंड को छोड़ा तो लीक कर दिए प्राइवेट वीडियो, सालों बाद इस एक्ट्रेस का छलका दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ की ये हैं 5 सबसे डरावनी फिल्में, OTT पर देखकर कांप उठेगी रूह
साउथ की ये हैं 5 सबसे डरावनी फिल्में, ओटीटी पर देखकर कांप उठेगी रूह
'शोले' से 'दीवार' तक, अमिताभ बच्चन की 5 शानदार फिल्में, ओटीटी पर देखना न भूलें
'शोले' से 'दीवार' तक, अमिताभ बच्चन की 5 शानदार फिल्में, ओटीटी पर देखना न भूलें
टाइम ट्रैवल फिल्म 'धूमकेतु' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? जानें कहां देख पाएंगे मूवी
टाइम ट्रैवल फिल्म 'धूमकेतु' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? जानें कहां देख पाएंगे मूवी
Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर
'राइज एंड फॉल 2': प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget