एक्सप्लोरर

Panchayat 2 की रिलीज में क्यों हुई थी देरी? सचिव जी ने बताई ये मजेदार वजह

Panchayat 2 Delayed Reason: 'पंचायत' का चौथा सीजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रहा है. इससे पहले जितेंद्र कुमार ने सीरीज के दूसरे सीजन में देरी होने की एक मजेदार वजह बताई है. 

Panchayat 2 Delayed Reason: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 4' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये सीरीज 24 जून, 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है. इस बीच 'पंचायत' की स्टार कास्ट ने मीडिया से बातचीत की जहां उन्होंने सीरीज के दूसरे सीजन में देरी होने की एक बहुत मजेदार वजह बताई है. 

मीडिया इंट्रैक्शन के दौरान 'पंचायत' के कलाकार जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक और अशोक पाठक मौजूद थे. इस सवाल पर कि क्या कभी शूटिंग के दौरान उनमें से कोई पेड़ के नीचे, ठंडी छांव में आराम करता था? इस पर नीना गुप्ता, सुनीता राजवर और सीरीज में सचिव जी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने जवाब दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

शूटिंग के दौरान पेड़ के नीचे आराम करती थी स्टार कास्ट
जितेंद्र कुमार ने कहा- 'रोज ही होता था ऐसा, अक्सर ही होता था. जब भी टाइम मिलता था पेड़ के नीचे ही भागते थे. रघु सर तो हमेशा ही पेड़ के नीचे जाते थे. जैसे ही सीन कट होता है और असल में जब पेड़ के नीचे बैठते हैं तो वो ही एक ऐसी जगह होती थी जहां आराम महसूस होता था.' इसके बाद 'पंचायत' में क्रांति देवी का रोल निभाने वाली सुनीता राजवर ने कहा- 'इलेक्शन का जब शूट था तो भगवान की दया से वहां अच्छे-खासे पेड़ थे. तो दो-तीन दिन जो शूट हुआ तो पूरा पेड़ के नीचे ही हुआ.'

'पंचायत' का सीजन 2 देर से आने की यही वजह थी'
नीना गुप्ता ने आगे बताया- 'वैनिटी बहुत दूर पार्क होती हैं, तो ऐसा नहीं होता कि शूट खत्म हुआ और आप चले गए. तो वहीं छाया में बैठ जाते थे.' फिर सुनीता कहती हैं- 'इतने एक्टर हैं कि अगर सब वैनिटी में चले गए तो सबको इकट्ठा करना पड़ेगा और सीजन 4 आने में और 5 सीजन लगेंगे.' इसके बाद जितेंद्र मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'पंचायत का सीजन 2 देर से आने की यही वजह थी.'

बता दें कि 'पंचायत' का पहला सीजन साल 2020 में आया था. हालांकि दूसरा सीजन दो साल बाद 2022 में स्ट्रीम किया गया था. सीरीज का तीसरा सीजन भी 2024 में रिलीज हुआ था. वहीं अब एक साल बाद ही 'पंचायत' 4 स्ट्रीम होने वाली है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rise and Fall 2: किसी की आंखों से छलके आंसू तो किसी के चेहरे पर आई मुस्कान, परिवार से मिलकर इमोशनल हुए वर्कर्स
'राइज एंड फॉल 2' में फैमिली की एंट्री से बदला माहौल, अपनों को देख छलके वर्कर्स के आंसू
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
खून, धोखा और सस्पेंस, नेटफ्लिक्स की ये 7 धांसू स्पेनिश क्राइम थ्रिलर हिला देंगी आपका दिमाग
मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का है शौक, तो नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये 7 स्पेनिश सीरीज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget