एक्सप्लोरर

Paatal Lok Release Date: 'पाताल लोक' सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें- कब स्ट्रीम होगी जयदीप अहलावत की ये सीरीज

Paatal Lok Release Date: प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड पाताल लोक के दूसरे सीज़न की प्रीमियर की तारीख अनाउंस कर दी गई है. चलिए जानते हैं क्राइम थ्रिलर सीरीज का दूसरा पार्ट कब स्ट्रीम होगा?

Patal Lok Release Date Out: प्राइम वीडियो की सीरीज पाताल लोक को काफी पसंद किया गया था. फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली मेकर्स ने आज मोस्ट अवेटेड और क्रिटिक्स द्वारा सराही गई सीरीज़ पाताल लोक के दूसरे सीज़न की प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है. 

कब रिलीज होगा 'पताल लोक' का सीजन 2
पाताल लोक के पहले सीज़न ने दर्शकों को अपनी रोमांचक कहानी से मंत्रमुग्ध कर दिया था. अविनाश अरुण धवरे के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन और यूनोइया फिल्म्स एलएलपी के सहयोग से तैयार की गई है. इसे सुदीप शर्मा द्वारा क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है. पाताल लोक सीज़न 2 में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की वापसी होगी. जबकि तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाह्नू बरुआ जैसे नए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. बता दें कि  यह क्राइम ड्रामा भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर 17  जनवरी 2025 को स्ट्रीम होगी. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

'पाताल लोक' का सीजन 2 भी होगा जबरदस्त
फ्रेंचाइज़ी के पहले सीज़न को इसकी शानदार कहानी, जबरदस्ट ट्विस्ट और रोमांचक थ्रिल के लिए खूब सराहा गया था. इसका क्लाइमैक्स दर्शकों को न्याय और भ्रष्टाचार के बीच की बारीक रेखा पर सोचने पर मजबूर कर देता है, और पूरी कहानी उन्हें अपनी सीट से बांधे रखती है.  अपकमिंग सीज़न भी ड्रामा के लेवल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करता है, जो दर्शकों को एक और भी अंधेरे, गहराई से जुड़ी और जोखिम भरी दुनिया में ले जाता है. नया सीज़न 'हाथी राम चौधरी' केआइकॉनिक किरदार  और उनकी टीम को एक अज्ञात क्षेत्र में ले जाता है – एक खतरनाक ‘नया नरक’ जो उन्हें पहले से कहीं ज्यादा आज़माएगा. 

प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ने सीजन 2 को लेकर क्या कहा? 
प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने कहा,"पाताल लोक ने अपनी मनोरंजक कहानी, बहुस्तरीय चरित्रों और समाज की कड़वी सच्चाई के सशक्त चित्रण के साथ जबरदस्त प्रभाव डाला, जिससे आलोचकों की तारीफ और काफी संख्या में फैंस मिले.  उन्होंने आगे कहा प्राइम वीडियो में, हम हमेशा अपने शो में दो जरूरी पहलुओं को प्राथमिकता देते हैं, हमारे द्वारा बताई गई कहानियों की अनूठी और आकर्षक प्रकृति, और उन कथाओं को हमारे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सही समय की पहचान करना.

पहले सीज़न के लिए मिले शानदार रिस्पॉन्स ने हमें इस नियो-नोयर क्राइम ड्रामा की गहराइयों में और ज्यादा उतरने के लिए इंस्पायर किया. सुदीप, अविनाश और इस सीरीज के शानदार कलाकारों के साथ दोबारा कोलैबोरेट करते हुए हम बेहद उत्साहित हैं कि हम एक ऐसा नया चैप्टर ला रहे हैं जो क्रिएटिव बाउंड्रीज और आगे बढ़ाएगा.”

सीरीज के क्रिएटर और शोरनर सुदीप शर्मा ने क्या कहा? 
सीरीज के क्रिएटर और शोरनर सुदीप शर्मा ने कहा, "मैं प्राइम वीडियो के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को आगे बढ़ाते हुए पाताल लोक के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न को प्रस्तुत करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं. पहले सीज़न को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने मुझे ग्रेटिट्यूड से भर दिया और ऐसी कहानियाँ गढ़ने के लिए इंस्पायर किया जो नेचुरल, रेलिवेंट और बेहद एक्साइटिंग हैं. स्ट्रीमिंग सर्विस एक आदर्श माध्यम साबित हुई, जिसने हमारी टीम को अनोखी कहानियों को जीवंत करने और विजुअल रिप्रेजेंटेशन के मामले में अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाने का मंच दिया. एक बेहतरीन टीम के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और साथ मिलकर हमने इस ड्रामा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जहां अपराध, रहस्य और सस्पेंस के विषयों को और भी मजबूत किया गया है."

ये भी पढ़ें:-वाराणसी पहुंचीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, गंगा आरती में हुईं शामिल, बोलीं- 'ईश्वर के होने का हुआ आभास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget