एक्सप्लोरर

IC 814 The Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स का बड़ा फैसला, बवाल के बाद सीरीज में बदलेंगे हाईजैकर्स के नाम और कोड

IC 814 The Kandahar Hijack Controversy: 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर खूब बवाल हुआ था. जिसके बाद नेटफ्लिक्स ने फैसला लिया है कि वेब सीरीज में हाईजैकर्स के नाम और कोड बदले जाएंगे.

नेफ्लिक्स की वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ करने और पब्लिक की फीलिंग्स को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था. जिसके बाद भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को तलब किया था. ऐसे में नेटफ्लिक्स ने फैसला लिया है कि वे 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में हाईजैकर्स के नाम और कोड बदलेगा.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने कहा- '1999 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के हाइजैक से अनजान दर्शकों के फायदे के लिए, ओपनिंग डिस्क्लेमर को हाइजैकर्स के असल नाम और कोड नेम्स को शामिल करने के लिए अपडेट किया गया है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मोनिका शेरगिल ने दिया ये बयान
नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड ने ये भी कहा- 'सीरीज में कोड नाम असल घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए नामों को दिखाते हैं. भारत में कहानी कहने की एक समृद्ध संस्कृति है  और हम इन कहानियों और उनके ऑथेंटिक रिप्रेजेंटेशन को शोकेस करने के लिए कमिटेड हैं.'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहुंची स्टार कास्ट
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ-साथ शो के प्रोड्यूसर्स भी मौजूद रहे. वहीं सीरीज की स्टार कास्ट पंकज कपूर, दीया मिर्जा, नसरूद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, विजय वर्मा, पत्रलेखा, मनोज पाहवा और पूजा गौर भी इस दौरान दिखाई दिए.

डायरेक्टर ने नहीं किया विवाद पर कमेंट
प्रेस कॉन्फेंस खत्म होने के बाद जब डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने पूरे विवाद पर राय देने के लिए कहा गया तो तू तू मैं मैं और बहसबाजी के बीच उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. सीरीज की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स पर फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने लगे. सीरीज में हाइजैकर्स के नाम "शंकर" और "भोला" बताया गया, ऐसे में कुछ दर्शकों ने आतंकवादियों की असल पहचान छिपाने और इस्लामी चरमपंथी ग्रुप्स के साथ उनके जुड़ाव को ना दिखाने का आरोप लगाया. इन सबके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottNetflix और #BoycottBollywood जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे.

आईबी मिनिस्ट्री ने नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड को किया था तलब
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर बढ़ती कंट्रोवर्सी ने सरकार का ध्यान खींचा और आईबी मिनिस्ट्री ने इस मामले पर नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को तलब किया था. जिसके बाद मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को आईबी सचिव संजय जाजू से मुलाकात की थी. जाजू के दफ्तर में लगभग 40 मिनट तक ये बैठक हुई जिसमें बताया गया कि ऐसे विषयों से निपटने में संवेदनशील होने की जरूरत है. वेब सीरीज में आतंकवादियों के चित्रण पर चिंता जताते हुए एक सीनियर अफसर ने कहा कि किसी को भी देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का अधिकार नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड
पति फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजान पूनाला से भिड़ीं श्रेया कालरा
'गजब रात' आई पसंद? OTT पर देखें मनोज बाजपेयी की ये 5 धांसू क्राइम थ्रिलर, एक को IMDb पर मिली 8.6 रेटिंग
'गजब रात' आई पसंद? तो ओटीटी पर जरूर देखें मनोज बाजपेयी की ये 5 क्राइम थ्रिलर
सस्पेंस ऐसा कि सिर घूम जाए, OTT पर मौजूद ये 5 धांसू बॉलीवुड थ्रिलर्स उड़ा देंगी आपकी नींद
सस्पेंस ऐसा कि सिर घूम जाए, OTT पर मौजूद ये 5 धांसू बॉलीवुड थ्रिलर्स उड़ा देंगी आपकी नींद
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget