एक्सप्लोरर

Alien Attack Thriller: 'इंडिपेंडेंस डे' से लेकर 'अराइवल' तक, एलियन की रोचक स्टोरी पर बेस्ड हैं ये फिल्में और सीरीज, चेक करें लिस्ट

Alien Invasion Movies-Show: हॉलीवुड की कई फिल्मों में अक्सर एलियन की शानदार कहानियों को दिखाया गया है. ऐसे में हम आपके लिए ऐसी ही एलियन स्टोरी बेस्ड मूवी और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

Alien Story Based Movies-Web Series: हॉलीवुड सिनेमा के कई ऐसी शानदार फिल्में हैं, जिनमें धरती पर एलियन के आगमन की कहानी को बखूबी दर्शाया गया है. इस बीच हम भी आपके लिए ऐसी ही शानदार काल्पनिक स्टोरी वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें आप एलियन की अनोखा कहानी को देख सकते हैं. साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि इन एलियन थ्रिलर सीरीज को ओटीटी पर कहां देखा जा सकता है. 

इंडिपेंडेंस डे

साल 1996 में आई हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ की फिल्म 'इंडिपेंडेंस डे' की कहानी एलियन अटैक की स्टोरी बेस्ड है. इस फिल्म में ये दिखाया गया है कि अंतरिक्ष से एलियन पृथ्वी पर आ गए और तबाही मचा रहे हैं. दुनिया को इस तबाही से बचाने के लिए फिल्म का हीरो इन एलियन का डटकर सामना करता है. फिल्म इंडिपेंडेंस डे आपको मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी. 

अराइवल 

भाषा वैज्ञानिकों की स्पेशल स्टोरी बेस्ड हॉलीवुड फिल्म 'अराइवल' की कहानी भी एलियन के बारे में गहराई से जानने की ओर इशारा दिखाती है. हालांकि इसके बाद किस तरीके से भूचाल आता है और एलियन की वजह से माहौल कैसे बिगड़ जाता है, वो आपको फिल्म अराइवल में आसानी से देखने को मिल जाएगा. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस फिल्म में मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एमी एडम और एक्टर जेरेमी रेनर अहम किरदारों में मौजूद हैं.

बॉडी स्नेचर्स 

साल 1996  में रिलीज हुई हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मेग टिली और गैब्रियल एनवर की फिल्म 'बॉडी स्नेचर' सबसे बेहतरीन एलियन हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी आपको रुंह को कंपा के रख देगी. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. 

एलियंस एट द एटिक

हॉलीवुड फिल्म 'एलियंस एट द एटिक' की कहानी काफी शानदार है. इस फिल्म में एक फैमिली अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मना रही होती कि तभी उनको एहसास होता है कि उनके घर में एलियंस घुस आए हैं. हालांकि उनमें से एक एलियन काफी अच्छा है, जो बच्चों के साथ घुलमिल कर रहता है. ऐसे में इंसान और एलियंस की इस शानदार जुगलबंदी को आप यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं. 

मार्स अटैक्स

मंगल ग्रह से मार्शन आर्मी यानी एलियंस की सेना पृथ्वी का दौरा करती है और अमेरिका के राष्ट्रपति से मुलाकात करती है. लेकिन उनके नापाक इरादों का पर्दाफाश तब होता है, जब वह धरती वासियों पर हमला कर देते हैं. ये स्टोरी फिल्म 'मार्स अटैक्स' में दिखाई जाती है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
 
कॉलोनी

वेब सीरीज 'कॉलोनी' की एक डायस्टोपियव की दुनिया पर सेट है. जिसमें एलियंस को इंसानी दुनिया पर हावी होनी की कहानी को दिखाया जाता है. ये सीरीज तीन सीजन में बंटी हुई है. इसका मजा आप ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं.

इनविशन

एपल टीवी पर मौजूद फेमस वेब सीरीज 'इनविशन' एक साइंस फिक्शन सीरीज है, जिसमें एलियंस और इंसानों के बीच तनातनी की कहानी को दिखाया गया है.  

यह भी पढें- Sid-Kiara Wedding: सिद्धार्थ की दुल्हनियां बनेंगी कियारा आडवाणी, मिस से मिसेज मल्होत्रा बनने की है तैयारी, पढ़िए लेटेस्ट वेडिंग अपडेट...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget