एक्सप्लोरर

Hit 3 OTT Release: साउथ की सबसे बड़ी क्राइम थ्रिलर 'हिट 3' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं नानी की ये फिल्म

Hit The Third Case: नानी की फिल्म हिट द थर्ड केस या हिट 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज रिलीज हो गई है. चलिए यहां जानते हैं इस क्राइम थ्रिलर को कहां देखा जा सकता है.

Hit 3 OTT Release: बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने के बाद, नानी की मच अवेटेड इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ‘हिट: द थर्ड केस’ आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है. ये फिल्म ‘हिट’ फ़्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है. साउथ की सबसे बड़ी क्राइम थ्रिलर मानी जा रही इस फिल्म ने एक मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और इसका सूर्या की ‘रेट्रो’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ से क्लैश हुआ था. हालांकि इन फिल्मों के बीच हिट 3 को भी दर्शकों ने सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स दिया था. अब थिएट्रिकल रिलीज के एक महीना पूरा होने से पहले ही ये ओटीटी पर आ चुकी है. चलिए जानते हैं इसे कहां देखा जा सकता है.

ओटीटी पर कहां देखें ‘हिट 3’
बता दें कि नानी की दमदार एक्टिंग वाली फिल्म ‘हिट 3’ या ‘हिट द थर्ड केस’ की  आज यानी 29 मई को नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है. इसे पाँच भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. यानी इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में देखा जा सकता है. नानी ने अपनी फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फ़िल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया और एक नोट भी लिखा. एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “वह अपनों के लिए अर्जुन है और अपराधियों के लिए सरकार. 29 मई को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में हिट: द थर्ड केस देखें.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

‘हिट 3’ स्टार कास्ट
‘हिट: द थर्ड केस’ ‘हिट’ सीरीज में एक और एंटरटेनिंग एंट्री है. इस फिल्म में, नानी ने एसपी अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई है जो एक तेजतर्रार अधिकारी है. उसे देश भर में एक जैसी मोडेस ओपरेंडी मर्डर्स की मिस्ट्री सुलझाने का काम सौंपा गया है. फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी ने मृदुला की भूमिका निभाई है, जो नानी के किरदार एसपी अर्जुन सरकार की गर्लफ्रेंड है. फिल्म में विलेन अल्फा का खूंखार किरदार प्रतीक स्मिता पाटिल ने निभाया है.

हिट 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म का ओटीटी डेब्यू सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद हुआ है. इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इसी के साथ ये ‘हिट: द थर्ड केस’ फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है, जिससे यह कमर्शियल हिट के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है.

ये भी पढ़ें:-Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6: ‘भूल चूक माफ’ की छठे दिन घटी कमाई, लेकिन फिर भी बना डाला ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड
पति फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजान पूनाला से भिड़ीं श्रेया कालरा
'गजब रात' आई पसंद? OTT पर देखें मनोज बाजपेयी की ये 5 धांसू क्राइम थ्रिलर, एक को IMDb पर मिली 8.6 रेटिंग
'गजब रात' आई पसंद? तो ओटीटी पर जरूर देखें मनोज बाजपेयी की ये 5 क्राइम थ्रिलर
सस्पेंस ऐसा कि सिर घूम जाए, OTT पर मौजूद ये 5 धांसू बॉलीवुड थ्रिलर्स उड़ा देंगी आपकी नींद
सस्पेंस ऐसा कि सिर घूम जाए, OTT पर मौजूद ये 5 धांसू बॉलीवुड थ्रिलर्स उड़ा देंगी आपकी नींद
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget