एक्सप्लोरर

OTT Subscription Plan: किस ओटीटी ऐप का कितने में मिलता है सब्सक्रिप्शन, कहां मुफ्त में देख सकते हैं फिल्में

OTT Subscription: ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज भारत में काफी बढ़ गया है. ऐसे में जानिए कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन कितने में मिलता है और कहां आप फिल्में फ्री में देख सकते हैं.

Amazon Prime-Netflix Subscription Plan: मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है. लोग सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते हैं. इस बीच हम हम आपको बताने जा रहे हैं उन चुनिंदा ओटीटी ऐप के सब्सक्रिप्शन के बारे में, साथ ही कौन से वो ओटीटी ऐप हैं जिन पर आप फ्री में फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं. 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार

मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार लाइव क्रिकेट मैच और फिल्मों के प्रीमियर के लिए जाना जाता है. इस ऐप के सब्सक्रिप्शन की शुरुआत एक महीने के लिए 149 रुपये, सालाना सब्सक्रिप्शन 499, सुपर प्लान 889 रुपये और प्रीमियन प्लान सब्सक्रिप्शन का रेट 1499 रुपये एक साल के लिए है. मालूम हो कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार भारत का सबसे ज्यादा यूजर वाला ओटीटी ऐप है.

नेटफ्लिक्स 

इंडिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज नेटफ्लिक्स ओटीटी ऐप के जरिए सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ है. इस ऐप पर इंग्लिश और हिंदी कंटेट की एक से बढ़कर एक फिल्म और वेब सीरीज आसानी से देखने को मिलती हैं. बात की जाए नेटफ्लिक्स ने सब्सक्रिप्शन प्लान के बारे में तो एक महीने के लिए मोबाइल हेतु 149, बेसिक 199, स्टैंडर्ड 499, और प्रीमियम 649 रुपये में सब्सक्रिप्शन मौजूद हैं.

प्राइम वीडियो

अमेजन प्राइम वीडियो एक और शानदार ओटीटी ऐप है. इस प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्मों का शानदार थ्रिलर देखने को मिलेगा. बात की जाए प्राइम वीडियो के सब्सक्रिप्शन के बारे में तो इसकी शुरुआत एक महीने के लिए 179 रुपये, 3 महीने के लिए 459 और साल भर के लिए 1499 का पैकेज मिलता है.

जी5 

जी नेटवर्क का मशहूर ऐप जी5 आज के दौर में फिल्मों और शो का बहुत बड़ा खजाना है. इस ऐप पर आप फिल्मों का आंनद आसानी से उठा सकते हैं. उसके लिए आपको 3 महीने के लिए 499 और एक साल के लिए 799 रुपये में सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना होगा.

सोनी लिव

इस ऐप पर फिल्म, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्टस का मजा आसानी से लिया जा सकता है. सोनी लिव ओटीटी एप पर सब्सक्रिप्शन प्लान की शुरुआत एक महीने के लिए 299, 6 महीने के लिए 699 और एक साल के लिए 999 रुपये से होती है.

ये रही फ्री ओटीटी ऐप की लिस्ट

एमएक्स प्लेयर

एमएक्स प्लेयर एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जिस पर आप फिल्म और वेब सीरीज का लुत्फ घर बैठे फ्री में उठा सकते हैं. हालांकि अब इस ऐप पर भी मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज प्लान लागू हो गया है.

जियो सिनेमा

जियो सिनेमा ऐप भी वह उन ओटीटी प्लेटफॉर्म में शुमार हैं, जिन पर फ्री में फिल्म, क्रिकेट मैच और शो देखने को मिलते हैं. अगर आप जियो यूजर हैं तो आप जियो सिनेमा का मजा मुफ्त में ले सकते हैं. 

प्लेक्स

अगर आप हॉलीवुड कंटेट के शौकिन हैं और आपको वो फ्री में ऑनलाइन देखने को मिलें तो बात ही अलग है. प्लेक्स स्ट्रीमिंग सर्विस पर आपको 200 से ज्यादा चैनल फ्री में देखने को मिलेंगी. जिस पर एक से बढ़कर एक हॉलीवुड फिल्म और शो मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-

यूजर ने Richa Chadha के साथ जोड़ा पाकिस्तानी एक्टर Ali Zafar का नाम, एक्ट्रेस बोली- वो पहले हैं शादीशुदा...

Entertainment News Live Updates: वीकेंड के बाद भी ब्रह्मास्त्र ने की बंपर कमाई और एमी अवॉर्ड्स 2022 का हुआ एलान, पढ़ें बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMDb पर 8+ रेटिंग, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 4 मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स हिला देगा
वो 4 मलयालम मर्डर मिस्ट्री फिल्में, जिनका सस्पेंस देखकर घूम जाएगा सिर
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, निहारिका के फैसले से जसवंत और ऋषभ पहुंचे बेसमेंट
'राइज एंड फॉल 2' में होगा तख्तापलट? पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच छिड़ी जंग
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी-सैटेलाइट राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?
'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget