एक्सप्लोरर

Friday OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर है रोमांस से लेकर थ्रिल तक की डोज, रिलीज हुई ये नई फिल्में और सीरीज

Friday OTT Release: ये फ्राइडे काफी धमाकेदार है. दरअसल इस बार कई नई फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. चलिए यहां लिस्ट जानते हैं.

फाइनली शुक्रवार आ गया है और ओटीटी लवर्स का इंतजार भी खत्म हो गया. दरअसल हर हफ्ते की तरह इस फ्राइडे को भी ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक कंटेट की फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. यानी आपकी वीकेंड वॉचलिस्ट में नई फ़िल्मों और सीरीज़ की भरमार है. वैसे भी मानसून का मौसम आ गया है, तो घर के अंदर रहकर, ढेर सारी फ़िल्में देखने और जी भरकर नाश्ता करने का यह एक बेहतरीन बहाना है. चलिए जानते है 11 जुलाई, 2025 को ओटीटी पर कौन सी नई फिल्में और सीरीज कहां रिलीज हुई हैं.

आप जैसा कोई
आर माधवन और फ़ातिमा सना शेख स्टार, 'आप जैसा कोई' एक दिल को छू लेने वाली रोमांटिक फ़िल्म है, जो जमशेदपुर के एक मिडिल एज के संस्कृत प्रोफ़ेसर श्रीरेणु त्रिपाठी की कहानी पर बेस्ड है, जिनकी ज़िंदगी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है जब उन्हें एक फ़्रांसीसी टीचर मधु बोस से प्यार हो जाता है. जैसे-जैसे उनका रिश्ता गहरा होता जाता है, उन्हें सामाजिक दबाव और अपने परिवारों के विरोध का सामना करना पड़ता है. यह फ़िल्म 11 जुलाई, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.

मेडियाज़ डेस्टिनेशन वेडिंग
‘मेडियाज़ डेस्टिनेशन वेडिंग’ मेडिया सिनेमैटिक यूनिवर्स की तेरहवीं फ़िल्म है. इस बार, सिमंस फैमिली अपनी पोती की शादी के लिए बहामास जा रहा है. कहानी में उस वक्त बड़ा ट्विस्ट आता हैं जब कई दुर्घटनाओं के बाद टिफ़नी अपने मंगेतर ज़ेवियर से पूछताछ शुरू कर देती है. टायलर पेरी, कैसी डेविस पैटन और डेविड मान स्टारर, ये फ़िल्म 11 जुलाई, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है.

फाउंडेशन सीज़न 3
'फाउंडेशन' सीज़न 3 में एक नए दुश्मन, द म्यूल, की एंट्री हुई है, जो माइंड को कंट्रोल कर और मिलिट्री पावर के जरिये गैलेक्सी पर राज करना चाहता है. इस खतरे का सामना करने के लिए, फाउंडेशन और क्लियोनिक राजवंश को साथ में आना पड़ता है, जबकि हरि सेल्डन, गाल डोर्निक और क्लियोन जैसे किरदार भी दिलचस्प हैं, इस सीरीज़ की IMDb रेटिंग 7.6 है और यह 11 जुलाई, 2025 से Apple TV+ पर स्ट्रीम करने के लिए अवेलेबल है.

नारिवेट्टा
'नारिवेट्टा' एक मलयालम भाषा की राजनीतिक ड्रामा फिल्म है. इसमें भूमि अधिकारों और सामाजिक न्याय को लेकर पुलिस बल और आदिवासी समुदायों के बीच टेंशन दिखाई गई है.. यह फिल्म वर्गीस पीटर (टोविनो थॉमस स्टारर) की कहानी है, जो एक पुलिस कांस्टेबल है और आदिवासियों के खिलाफ हिंसा और अन्याय का गवाह बनता है, जैसे ही वह आवाज़ उठाने का फैसला करता है, वह एक व्हिसलब्लोअर बन जाता है और भ्रष्ट व्यवस्था को चुनौती देता है. इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7 है. ये 11 जुलाई से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो गई है.

जॉज़ @ 50: द डेफिनिटिव इनसाइड स्टोरी ओटीटी रिलीज़ डेट
इस डॉक्यूमेंट्री में "जॉज़" की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जाता है. इसमें स्पीलबर्ग, जाने-माने निर्देशकों और शार्क वैज्ञानिकों के इंटरव्यू के साथ ही पर्दे के पीछे की कहानियां और पहले कभी न देखे गए फुटेज शामिल हैं. ये डॉक्यूमेंट्री 11 जुलाई, 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए अवेलेबल है.

ये भी पढ़ें:-'हमला दिल तोड़ने वाला है, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे', कपिल शर्मा ने कैफे पर हुए हमले के बाद दिया पहली बार रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget