टाइम ट्रैवल फिल्म 'धूमकेतु' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? जानें कहां देख पाएंगे मूवी
Dhoomakethu OTT Release: 'धूमकेतु' की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है. आइए जानते हैं साजिन गोपू की ये फिल्म कब और कहां देख सकते हैं.

टाइम ट्रैवल फिल्म 'धूमकेतु' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म को सुधी मैडिसन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म मिक्स रिव्यूज मिले थे. अब देखना होगा कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म 23 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
फिल्म 'धूमकेतु' की कहानी
फिल्म में साजिन गोपु लीड रोल में हैं. वो कुट्टन का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में दिखाया गया कि कुट्टन की शादी के दिन कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. फिल्म में निखिला विमल फीमेल लीड में हैं. कुट्टन शर्मिला से शादी तो कर लेता है, लेकिन उनके हनीमून पर कई अजीब-अजीब घटनाएं होती हैं. फिल्म में कई ट्विस्ट देखने को मिलते है. फिल्म में शाइन टॉम चाको, गणपति और सिद्धार्थ भरथन भी अहम भूमिकाओं में हैं.
View this post on Instagram
'धूमकेतु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि फिल्म 25 सितंबर को थिएटर पर रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक इंडिया में ग्रॉस 1.43 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं फिल्म ने नेट 1.27 करोड़ कमाए हैं. फिल्म को रविवार को 84 शोज मिले. फिल्म ने 8 लाख ग्रॉस और 7 लाख नेट कमाए. फिल्म को 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी. ये एक लूप कॉमेडी फिल्म है. फिल्म को हैप्पी आवर्स एंटरटेनमेंट्स, A&HS प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है. वहीं फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट है. फिल्म के एक्टर साजिन गोपू की बात करें तो वो आवेशम, रोमांचम, पूमैन, पेनकिली जैसी कई फिल्में कर चुके हैं. वहीं निखिला विमल को 2024 में Vaazhai में देखा गया था. इसके अलावा 2025 में वो गेट सेट बेबी में दिखीं.




















