Dhoomakethu OTT Release: 'धूमकेतु' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- इस मलयालम कॉमेडी-ड्रामा को कहां देखें
Dhoomakethu OTT Release: 'धूमकेतु' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. वहीं अब ये ओटीटी पर रिलीज हो गई है. यहां जान सकते हैं कि इसे किस डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

सुधी मैडिसन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म 'धूमकेतु' सिनेमाघरों में तो खास परफॉर्म नहीं कर पाई लेकिन फैंस को इसे ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. फाइनली ये टाइम-लूप कॉमेडी फिल्म ऑफिशियली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. जानते हैं इसे ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.
'धूमकेतु' ओटीटी पर कहां हुई रिलीज?
'धूमकेतु' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं ये फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. बता दें कि इसे ओटीटी पर मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है. इसी के साथ ये अब दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक घर बैठे पहुंच सकेगी.
'धूमकेतु' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि 'धूमकेतु' बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी. ये भारत में महज 1.49 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई थी. जबकि वर्ल्डवाइज इसकी ग्रॉस कमाई 1.68 करोड़ रुपये रही थी.
'धूमकेतु' की क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी 35 वर्षीय कुट्टन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह उलझ जाती है जब वह शर्मिला के साथ अपनी शादी की तैयारी कर रहा होता है, शुरुआत में वह इस बात को लेकर परेशान रहता है कि समाज उनके रिश्ते को कैसे देखेगा, लेकिन तभी एक रहस्यमयी घटना घटती है, जिसके कारण उसे बार-बार एक ही दिन से गुजरना पड़ता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह इस चक्र से बाहर निकलने की कोशिश करता है और अपनी होने वाली शादी से जुड़ी उलझनों को सुलझाने का प्रयास करता है.
'धूमकेतु' कास्ट एंड क्रू
फिल्म में मुख्य भूमिका में सजिन गोपु हैं, और उनके साथ निखिला विमल भी अहम रोल में हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों शाइन टॉम चाको, सिद्धार्थ भरतन और गणपति एस. पोडुवल भी शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट का प्लॉट सोनी और मनु ने लिखा है, और इसका निर्देशन सुधी मैडिसन ने किया हैय प्रोडक्शन की जिम्मेदारी समीर ताहिर, शिजु खालिद, सजिन अली और अब्बास थिरुनावया ने संभाली है.



















