एक्सप्लोरर

September OTT Release: इस महीने ओटीटी पर रिलीज हुईं ये धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज, घर बैठे लें मजेदार थ्रिलर का मजा

OTT Release September: सितंबर के इस महीने में ओटीटी पल्टेफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्म और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं. इस बीच आप भी इनका लुत्फ घर बैठे आसानी से उठा सकते हैं.

OTT Film-Web Series In September: सिनेमाघरों के साथ-साथ मौजूदा समय में ओटीटी का क्रेज काफी बढ़ गया है. थिएटर के अलावा अब दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों की रिलीज का इंतजार रहता है. इस बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं, सितंबर महीने में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी धमाकेदार फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट, जिनका मजा आप अपने घर पर बैठकर आसानी से उठा सकते हैं.

कठपुतली 

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की ओटीटी फिल्म कठपुतली इस महीने की 2 तारीख को रिलीज की जा चुकी है. अक्की के ये सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर फिल्म लोगों को काफी पसंद आई है. फिल्म कठपुतली को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं. मालूम हो कि अक्षय कुमार की ये फिल्म साउथ मूवी रतसानन का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

खुदा हाफिज चैप्टर

हिंदी सिनेमा के एक्शन किंग विद्युत जामवाल की बेहतरीन फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर सिनेमाघरों के बाद 2 सितंबर से ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि पार्ट वन की तरह खुदा हाफिज 2 को उतना कामयाबी हासिल नहीं हुई है. लेकिन इस फिल्म की स्टोरी लाजवाब है. विद्युत की इस खुदा हाफिज 2 को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर घर बैठे देख सकते हैं. 

थॉर लव एंड थंडर 

हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ की सुपरहिट फिल्म थॉर-लव एंड थंडर सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी है. बीते 8 सितंबर को थॉर की इस चौथी किस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तेलुगु, तमिल सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. 

द रिंग्स ऑफ पावर 

फेमस सीरीज द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की अगली पेशकश द रिंग्स ऑफ पावर वेब सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. हॉलीवुड के इस मशहूर शो की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर पहले ही की जा चुकी है.

विक्रांत रोना

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सुदीप किच्चा की शानदार फिल्म विक्रांत ओटीटी पर 2 सितंबर से उपलब्ध हो चुकी है. बता दें कि थिएटर में इस फिल्म को दर्शकों का का काफी प्यार मिला है. ऐसे में जी5 एप पर अब आप भी सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म का मजा ले सकते हैं. 

फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 2

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का दूसरा सीजन 2 सितंबर से रिलीज किया जा चुका है. इस वेब सीरीज में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी, महीप कपूर, सीमा खान, और भावना पांडे अहम रोल में मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-

Entertainment News Live: ब्रह्मास्त्र ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, तारक मेहता को इस एक्टर ने किया रिप्लेस

Brahmastra OTT Release: इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी रणबीर-आलिया की फिल्म, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Raktanchal 3 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई 'रक्तांचल 3', पूर्वांचल में फिर शुरू हुआ सत्ता और खूनी खेल
ओटीटी पर रिलीज हुई 'रक्तांचल 3', पूर्वांचल में फिर शुरू हुआ सत्ता और खूनी खेल
'अफेयर होने में क्या गलत बात है?', शिल्पा-श्रेया पर फूटा धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा का गुस्सा, देखें वीडियो
'अफेयर होने में क्या गलत बात है?', शिल्पा-श्रेया पर फूटा धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा का गुस्सा
Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget