एक्सप्लोरर

'एक्सेप्टेबल नहीं है, मेरी जगह कोई और होती तो...' पायल मलिक ने बताई पति की दूसरी शादी की सच्चाई

Payal Malik On Armaan Malik Second Marriage: पायल मलिक ने शो से एविक्ट होने के बाद पहली बार अपने पति की दूसरी शादी का सच सबके सामने खोला है. पायल ने कहा उनके लिए यह आसान नहीं था.

Payal Malik On Armaan Malik Second Marriage: दो शादियां करने और तीनों के एकसाथ रहने को लेकर मशहूर अरमान मलिक इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं. यहां उन्होंने अपनी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका के साथ एंट्री की थी. हालांकि पायल दूसरे नॉमिनेशन में घर से बाहर हो गई हैं और अब अरमान के साथ उनकी दूसरी पत्नी कृतिका गेम खेल रही हैं. 

बिग बॉस में अरमान के आने पर शो के मेकर्स और अरमान पर पॉलीगेमी को प्रमोट करने का आरोप लगा था. हालांकि अब बिग बॉस के घर से बाहर हो जाने पर पायल मलिक ने पहली बार अपने पति की दो शादियों पर खुलकर बात की है. चलिए सुनते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

‘मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस बहुत बुरा’ 
हाल ही में पायल मलिक ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मेरा पर्सनल लाइफ एक्सपीरियंस बहुत बुरा रहा है. क्योंकि मेरी जगह कोई और होती तो इस रिलेशनशिप को बिल्कुल नहीं अपनाती. मैंने एक्सेप्ट किया इसके बहुत सारे कारण हैं. वहीं बहुत से लोग यह कहते हैं कि हम दो शादियों को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हम हमेशा अपने व्लॉग्स में यह बात बोलते हैं कि किसी को भी दो शादियां नहीं करनी चाहिए’. 

‘दूसरी शादी के बाद मैंने उसे छोड़ दिया था’
पायल ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, ‘दो शादियां किसी के लिए भी एक्सेप्टेबल नहीं है, न तो समाज के लिए न ही किसी औरत के लिए. लेकिन मेरी ऐसी परिस्थिति थी, मैंने ऐसा वक्त देखा है कि मुझे उसे अपनाना पड़ा. जब मुझे पता चला कि अरमान ने दूसरी शादी कर ली है तो मैंने उनको छोड़ दिया था सवा साल के लिए. मैं और मेरा बेटा अरमान से अलग हो गए थे, पर ऐसी परिस्थितियां थीं कि हमें लगा कि जो भी हुआ उसे भुलाकर हमें एकसाथ रहना पड़ेगा. इसीलिए आज हम साथ हैं और बहुत खुश हैं’.

पायल के एविक्ट होने के बाद अरमान बोले ‘मैं खुश हूं’
बता दें कि एविक्शन में पायल मलिक का नाम अनाउंस होते ही अरमान और कृतिका पायल को बाहर तक छोड़ने के लिए गए थे. कृतिका ने पायल से कहा था, ‘मुझे पता है तू बाहर है संभाल लेगी. हम भी आ रहे हैं’. इसपर पायल ने कहा, ‘बहुत जल्दी मत आना लास्ट तक खेलना’. इसके बाद पायल घर के बाहर चली गईं और कृतिका रोने लगी थीं. इसके बाद अरमान मलिक पायल को सांत्वना देते नजर आए थे. अरमान बोले, ‘मैं चाहता था कि वो लड़े और करे, लेकिन वो चली गई. मैं खुश हूं’.

यह भी पढ़ें: अरमान मलिक की खुली पोल, पहली बीवी ने बताया है कौन है लीगल वाइफ, कौन दूसरी औरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget