एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: जब कुत्ते ने काट लिए थे इस एक्ट्रेस के होठ, लगाने पड़े थे 120 टांके, बदल गया पूरा फेस

Bigg Boss Ott 3 Fame Sana Makbul: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना मकबूल ने खुलासा किया था कि उनके होठ पर एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसकी वजह से उन्हें 120 टांके आए थे और उन्हें  सर्जरी करानी पड़ी थी.

Bigg Boss Ott 3: आज 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. ऐसे में इंडियन एक्सप्रेस पोल के अनुसार शो की विनर सना मकबूल बन गई हैं. हालांकि शो के विनर के नाम का खुलासा तो आज रात 'बिग बॉस ओटीटी 3' के ग्रैंड फिनाले में ही होने वाला है. इस बार शो की कमान बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने संभाली है. इस शो में फीमेल कंटेस्टेंट में सना मकबूल को काफी पसंद किया गया है. एक्ट्रेस की क्यूटनेस से लेकर उनकी स्माइल पर लाखों फैंस फिदा हैं.  

जब सना मकबूल के होठ पर कुत्ते ने किया था हमला 

'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना मकबूल की खूबसूरती को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. हालांकि एक्ट्रेस ने शो के अंदर ही खुद को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया था. सना ने शो में बात करते हुए बताया था कि उनके होठ पर एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसकी वजह से उन्हें 120 टांके आए थे और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. शो की कंटेस्टेंट रहीं पौलोमी दास से बात करते हुए सना ने अपने साथ हुई भयानक घटना का जिक्र किया था, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sana Makbul (@divasana)

जब पौलोमी ने सना से बात करते हुए पूछा कि उनके होठ पर ये कैसे निशान है तो उन्होंने बताया कि एक कुत्ते ने उनके चेहरे पर हमला कर दिया था और होठ वाले हिस्से को काट लिया था. सर्जरी कराने के बाद भी उनके चेहरे पर ये निशान है. इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि उनका फेस ही उनकी रोजी-रोटी है. ऐसे में उनके साथ हुई इस घटना से वह काफी टाइम तक डिप्रेशन में चली गई थीं. क्योंकि उनके चेहरे पर ये मार्क्स उन्हें काफी परेशान करते थे. 

इन शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस

बता दें कि सना मकबूल ने टीवी की दुनिया में एमटीवी के रियलिटी शो 'स्कूटी टीन डीवा' से रखा था. इसके बाद एक्ट्रेस साल 2010 में सीरियल 'ईशान: सपनों को आवाज दे' में नजर आईं. इतना ही नहीं सना ने 'कितनी मोहब्बत है 2', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'अर्जुन', 'आदत से मजबूर', 'विष' जैसे सीरियल में भी अपनी अदाकारी के जलवे दिखाए है. साल 2021 के दौरान सना ने रिएलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया. इसके अलावा सना कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss OTT 3 Winner: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर बनीं Sana Makbul, रैपर Naezy रहे रनर-अप, पोल में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget