एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19 से सलमान खान की फीस का हुआ खुलासा, जानें तीन महीने की कितनी मोटी रकम वसूल रहे एक्टर?

Bigg Boss 19: बिग बॉस के 19वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार इस शो में काफी कुछ नया होने वाला है. इन सबके बीच शो के होस्ट सलमान खान की मोटी फीस का भी खुलासा हो गया है.

बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को होने वाला है और सलमान खान के इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो को लेकर एक्साइटमेंट अभी से पीक पर है. फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि डिजिटल-फर्स्ट फ़ॉर्मेट सीज़न में क्या नया होगा, जिसमें सलमान खान पहले तीन महीनों के लिए होस्ट के रूप में कमबैक करेंगे. शो के एक्सटेंडेड रनटाइम के साथ-साथ, इस सीज़न की होस्टिंग के लिए सलमान खान की चौंका देने वाली फीस को लेकर भी चर्चा हो रही है. चलिए जानते हैं सलमान खान बिग बॉस 19 से कितनी मोटी फीस वसूल रहे हैं.

बिग बॉस 19 से कितनी फीस वसूल रहे सलमान खान?
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, सलमान खान को 15 हफ्तों की ड्यूरेशन में बिग बॉस 19 को होस्ट करने के लिए 120-150 करोड़ रुपये के बीच फीस मिलने की उम्मीद है. उनकी हर हफ्ते की फीस लगभग 8-10 करोड़ रुपये है. हालांकि इस सीज़न का बजट पिछले एडीशन की तुलना में कम बताया गया है, लेकिन सलमान की फीस उनकी जबरदस्त स्टार पावर और शो के डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच को दिखाती हैय

इन सबसे बीच सलमान खान के पिछले सीजन्स की फीस की बात करें तो बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए उन्होंने 96 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जबकि बिग बॉस 18 और 17 के लिए उनकी फीस क्रमशः 250 करोड़ रुपये और 200 करोड़ रुपये थी. चूंकि बिग बॉस 19 में बाद के महीनों में दूसरे गेस्ट होस्ट भी होंगे, इसलिए सुपरस्टार की पेमेंट ट्रेडिशनल टीवी वर्जन की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन पिछले ओटीटी सीज़न के मुकाबले ज्यादा है.

डिजिटल-फ़र्स्ट फ़ॉर्मेट और गेस्ट होस्ट
बता दे कि बिग बॉस 19 पांच महीने तक चलेगा, जिसमें पहले तीन महीने सलमान खान होस्ट करेंगे इसके बाद, बाकी समय के लिए फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर जैसे गेस्ट होस्ट हो सकते हैं. इस साल, शो के नए एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होंगे, उसके बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होंगे. वहीं 21 जुलाई को शूट किया गया प्रोमो एक पॉलिटिकल थीम पर फोकस्ड है और शो के डिजिटल-फ़र्स्ट मार्केटिंग अभियान की शुरुआत का प्रतीक है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बिग बॉस 19 के एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट
हालांकि कंटेस्टेंट की ऑफिशियल कंफर्म लिस्ट आना अभी बाकी है, लेकिन शो के एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट्स में गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, खुशी दुबे, गौरव तनेजा, मिस्टर फ़ैसू, अपूर्व मुखीजा, पूरव झा, गौरव खन्ना, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, अर्शिफ़ा खान, मिकी मेकओवर सहित कई नाम शामिल हैं. फैंस बिग बॉस के फाइनल लाइनअप और हाई-वोल्टेज ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-Coolie Box Office Collection Day 6: ये क्या हो गया? छठे दिन ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ गया खेल, क्या हिट हो पाएगी रजनीकांत की फिल्म?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘UP वाली लइकी से प्यार हो गइल!' बिहार के निशांत मुक्ता ने इंटरनेट पर काटा गदर, नेहा कक्कड़ भी हुईं फैन
‘UP वाली लइकी से प्यार हो गइल' गाने वाले निशांत ने काटा गदर, नेहा कक्कड़ भी हुईं फैन
फिर साथ काम करेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? करण जौहर ने जाहिर की अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश
फिर साथ काम करेंगे शाहरुख-सलमान? करण ने बताई अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश
वर्ल्डवाइड 136 करोड़ कमाने वाली 'मंडाडी' का Netflix पर जलवा, बनी नंबर 1
वर्ल्डवाइड 136 करोड़ कमाने वाली 'मंडाडी' का Netflix पर जलवा, बनी नंबर 1
Rise and Fall 2 Episode 19 Review: स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी में छिड़ी जंग, कौन बनेगा अल्टीमेट रूलर?
'राइज एंड फॉल 2': स्वरा भास्कर या निहारिका तिवारी, कौन बनेगी अल्टीमेट रूलर?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget