एक्सप्लोरर

'नेशनल अवॉर्ड उठाने के लिए एक हाथ ही काफी है', The Bads Of Bollywood के लॉन्च पर बोले शाहरूख खान

The Bads Of Bollywood Launch: शाहरुख खान बेटे आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लॉन्च पर फ्रैक्चर हाथ के साथ नजर आए. इसे लेकर उन्होंने कहा कि नेशनल अवॉर्ड उठाने के लिए उनका एक हाथ काफी है.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं. आज उनकी पहली सीरीज को लॉन्च किया गया और इस इवेंट की शुरुआत शाहरुख खान ने की. इस दौरान सुपरस्टार का हाथ फ्रैक्टचर नजर आया जिसे लेकर खुद उन्होंने बताया कि उनकी मेजर सर्जरी हुई है. शाहरुख ने ये भी बताया कि वो कब तक पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ब्लैक ब्लेजर पैंट पहने काफी हैंडसम दिख रहे थे. इस दौरान उनके दाएं हाथ में प्लास्टर लगा दिखा. इसे लेकर शाहरुख खान ने कहा- इससे पहले आप लोग पूछे, मैं खुद बता देता हूं कि मेरे हाथ को क्या हुआ. मुझे चोट लग गई, छोटी सी सर्जरी हुई, छोटी तो नहीं थी, थोड़ी सी बड़ी सर्जरी थी. एक-दो महीना लगेगा मुझे रिकवर करने के लिए. लेकिन नेशनल अवॉर्ड उठाने लिए मेरा एक हाथ ही काफी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


'मोना जैसी कोई नहीं'- शाहरुख खान
इसके बाद शाहरुख खान ने एक-एक करके द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के स्टार कास्ट से इंट्रोड्यूस कराया. इस दौरान मोना सिंह को लेकर उन्होंने कहा- 'मोना पहले मैं तुम्हें एक बात बता दूं, मैं बहुत सालों से कहता आ रहा हूं कि मेरा फेवरेट शो था जस्सी जैसी कोई नहीं, उसमें मेरी फेवरेट थी मोना और आज भी मुझे लगता है कि मोना जैसी कोई नहीं. लेकिन एक शिकायत है कि इतनी छोटी-सी उम्र में भी तुम मम्मी का रोल क्यों करती हो?'

नेशनल अवॉर्ड उठाने के लिए एक हाथ ही काफी है', The Bads Of Bollywood के लॉन्च पर बोले शाहरूख खान

शाहरुख खान ने इस दौरान द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की लीड एक्ट्रेस सहर बंबा के साथ जमकर डांस भी किया. सहर इवेंट में व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आईं. मैचिंग जूलरी और खुले बालों में वो काफी ग्लैमरस दिख रही थीं.

नेशनल अवॉर्ड उठाने के लिए एक हाथ ही काफी है', The Bads Of Bollywood के लॉन्च पर बोले शाहरूख खान

स्टेज पर नर्वस दिखे आर्यन खान
आर्यन खान भी मस्खरी के मामले में अपने पिता शाहरुख खान से पीछे नहीं हैं. स्टेज पर आर्यन ने पहले कहा- 'मैं बहुत नर्वस हूं क्योंकि आज मैं पहली बार आप सबके सामने स्टेज पर आया हूं. और इसीलिए दो दिन और तीन रातों से मैं बार-बार लगातार स्पीच प्रैक्टिस कर रहा था.'

नेशनल अवॉर्ड उठाने के लिए एक हाथ ही काफी है', The Bads Of Bollywood के लॉन्च पर बोले शाहरूख खान

इसके बाद आर्यन मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'मैं इतना नर्वस था कि मैंने स्पीच टेलीप्रॉम्प्टर पर भी लिखवा ली और अगर बिजली चली जाए तो इसीलिए कागज पर भी लिखकर ले आया टॉर्च के साथ. अगर तब भी मुझसे गलती हो जाए तो पापा है ना. इस सबके बाद भी मुझसे गलती हो जाए तो मुझे माफ कर देना क्योंकि ये मेरा फर्स्ट टाइम है.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget