एक्सप्लोरर

सोनू निगम के आरोपों पर भूषण की पत्नी दिव्या खोसला का पलटवार, पूछा आपके अबू सलेम से क्या रिश्ते थे?

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाकर सोनू निगम के आरोपों का जवाब दिया है. साथ ही उन्होंने सोनू निगम को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस-डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर सोनू निगम के तमाम इल्जामों का जवाब दिया है. साथ ही उन्होंने खु्द सोनू निगम को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

वीडियो में दिव्या खोसला कहती दिख रही हैं कि कुछ दिनों से सोनू निगम जी कैंपेन चला रहे हैं..भूषण कुमार और टी-सीरीज के खिलाफ. टी-सीरीज ने आजतक ने हजारों कलाकारों को ब्रेक दिया है. जो इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं. जिसमें सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर शामिल हैं. मैंने खुद अपनी फिल्म में 10 नए न्‍यूकमर्स को चांस दिया. सोनू निगम जी बोल रहे हैं कि इंडस्ट्री में टैलेंट को सही जगह नहीं मिलती है..आप तो बड़े कलाकार हैं..आपने कितने लोगों को चांस दिया है?

दिव्या खोसला ने कहा कि  97 लोग जो टी-सीरीज में काम कर रहे हैं वह इंडस्ट्री से बाहर के लोग हैं. सोनू जी पांच रुपए में रामलीला में गाना गाते थे..वहां से उन्हें सपोर्ट किया गुलशन कुमार जी ने..भूषण जी ने उनका टैलेंट पहचाना.

View this post on Instagram
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

उन्होंने आगे कहा कि गुलशन कुमार की मौत के बाद सोनू निगम ने दूसरी कंपनी के साथ टाई-अप कर लिया था. सोनू निगम ने कहा है कि भूषण जी ने उनसे मदद मांगी कि अबू सलेम से मुझे बचा लीजिए..मैं ये जानना चाहती हूं कि भूषण जी ने आपसे अबू सलेम से बचाने के लिए मदद क्यों मांगी. क्या सोनू जी आपके रिश्ते थे अबू सलेम से?. दिव्या खोसला  ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''कड़वी हकीकत''.

सोनू निगम ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "लातों के माफिया बातों से नहीं मानते."वीडियो में वह कहते हैं, "भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम लेना ही पड़ेगा मुझे. और अब तू तू के लायक है. तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया."

सोनू वीडियो में आगे कहते नजर आए थे, "तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पे आके भाई भाई मेरी एल्बम कर दो. भाई 'दीवाना' कर दो. भाई, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, बाल ठाकरे से मिलवा दो. अबू सलेम से बचा लो. अबू सलेम गालियां दे रहा है.. याद है ना? याद है कि नहीं ये सब चीजें? मैं तुझे कह रहा हूं मेरे मुंह मत लगना अब तू बस."

ये भी पढ़ें:

नोरा फतेही ने सोफी चौधरी संग 'पपेटा' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, देखें वायरल VIDEO

VIDEO: जब नेपोटिज्म पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, 'मेरे लिए जगह बनाना मुश्किल था'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget