एक्सप्लोरर

'दसवीं' की रिलीज़ से पहले नेटफ्लिक्स ने शेयर कर दिया अभिषेक बच्चन का ऐसा वीडियो, मांगी माफी

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है, लेकिन उससे पहले नेटफ्लिक्स ने  अपने इंस्टाग्राम पर जूनियर बच्चन का एक वीडियो रिलीज़ किया है.

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है, लेकिन उससे पहले नेटफ्लिक्स ने  अपने इंस्टाग्राम पर जूनियर बच्चन का एक वीडियो रिलीज़ किया है जो काफी चौंकाने वाला है. हमेशा कूल और शांत दिखने वाले अभिषेक इसमें इतने अलग लग रहे हैं कि देखकर आप भी चौंक जाएंगे. इस वीडियो में अभिषेक बुरी तरह भड़कते दिख रहे हैं.  नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए अभिषेक से माफी भी मांगी है.

क्या है वीडियो में...
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग अभिषेक से ऑडिशन देने के लिए कहते हैं और ये बात  सुनकर जूनियर बच्चन का पारा हाई हो जाता है. गुस्से में अभिषेक पूछते हैं 'आप लोग मेरा ऑडिशन लेना चाहते हैं? मैं 70  फिल्मों में काम कर चुका हूं और आप लोग मेरा ऑडिशन लेना चाहते हो. जाकर मेरी फिल्में देखो'. इस दौरान अभिषेक के सामने एक कैमरामैन आ जाता और एक्टर उस पर भी भड़क जाते हैं, उसका कैमरा छीन लेते हैं.

वीडियो शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने अपने कैप्शन में एक्टर से माफी मांगी है. नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'इस घटना के संबंध में एक बयान: हम अभिषेक बच्चन को नाराज नहीं करना चाहते और इस लीक वीडियो की वजह से उन्हें गुस्सा आया हो तो इसके लिए माफी मांगना चाहते हैं. दासवी बहुत तनावपूर्ण हो सकती है और हमें यकीन है कि वह इसे खुद पर लागू कर रहे हैं. हम उन्हें आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं'. वैसे आपको बता दें कि ये एक प्रमोशनल वीडियो है इसलिए इस देखकर ये बिल्कुल ना सोचें कि अभिषेक ने सच में उन लोगों के साथ ऐसा बर्ताव किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बात करें दसवीं  की तो फिल्म में अभिषेक एक जाट नेता गंगा राम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं जो भ्रष्टाचार के आरोप में सलाखों  के पीछे जाता है. फिल्म में यामी गौतम जेलर बनी हैं तो वहीं निमरत कौर गंगाराम यानी अभिषेक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन तुषार जलौटा ने किया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, ढाई बजे तक 82 करोड़ पार कलेक्शन
'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, ढाई बजे तक 82 करोड़ पार कलेक्शन
Rise And Fall 2: 'तभी रन नहीं बन रहे...', सारा गुरपाल के फोन में क्रिकेटर्स के मैसेज देख चौंक गए वीरेंद्र सहवाग
सारा गुरपाल को मैसेज करते हैं क्रिकेटर्स, चैट्स पढ़कर हैरान रह गए वीरेंद्र सहवाग
'मेरी जान', डॉटर्स डे पर शिल्पा शेट्टी ने बेटी के लिए शेयर किया खास पोस्ट
'मेरी जान', डॉटर्स डे पर शिल्पा शेट्टी ने बेटी के लिए शेयर किया खास पोस्ट
मुकुट, भारी गहने और तीखी नजरें, 'रामायण' में रावण बने यश का नया पोस्टर रिलीज
मुकुट, भारी गहने और तीखी नजरें, 'रामायण' में रावण बने यश का नया पोस्टर रिलीज

वीडियोज

The Vvaan Review: Sidharth Malhotra, Tamannaah Bhatia की Folklore Horror उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी?
Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Embed widget