एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा के रिएक्शन पर मुकेश खन्ना ने कसा तंज, बोले- अश्लीलता और फूहड़ता है उनके शो में

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने एक बार फिर कपिल शर्मा और उनके शो को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा शो में अश्लीलता और फुहड़ता है और ऐसा काफी लंबे वक्त से हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों को हंसाने का तरीका बहुत गलत है.

एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना पर तंज कसा था. मुकेश खन्ना ने कपिल के कॉमेडी शो को 'वल्गर' बताया था. मुकेश खन्ना ने कहा था कि उन्होंने शो में जाने से मना कर दिया क्योंकि इसका कंटेंट वल्गर और डबल मीनिंग होता है. मुकेश खन्ना के तंज के बाद महाभारत में उनके को-स्टार रहे गजेंद्र चौहान ने उनपर निशाना साधा था. कई दिनों बाद कपिल शर्मा ने भी मुकेश खन्ना पर तंज कसा था.

कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था,"मेरी टीम और मैं इस महमारी की गंभीर स्थिति के दौरान लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं. जब पूरा दुनिया इस कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है, तो ये बहुत ही जरूरी है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए. ये व्यक्तिगत है आपको किस बात में खुशी ढूंढ़नी है और किस बात में कमी. मैंने खुशी चुनी है और अपने काम को प्राथमिकता दी हैं और भविष्य में भी इसे जारी रखूंगा."

शो में अश्लीलता और फुहड़ता

अब, मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा और उनके इंटरव्यू पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा,"यह मुद्दा लोगों को हंसाने का नहीं है. यह मामला लोगों को हंसाने के तरीके पर है. मैंने कभी नहीं कहा कि लोगों को मत हंसाओ? आज की दुनिया में किसे के चेहरे पर मुस्कान लाने से अच्छा कुछ नहीं है. लेकिन लोगों के चेहरे पर शालीनता के साथ मुस्कान लानी चाहिए, जो कि कपिल के शो में नहीं है. फुहड़ता और अश्लीलता है उनके शो में."

यहां देखिए मुकेश खन्ना ने क्या कहा-

View this post on Instagram
 

महाभारत सीरीयल में अपने आप को धरम राज कहलवाने वाले कलाकार को शायद ये घमंड हो गया है कि शो उनकी वजह से चला था। इसलिए दुनिया भर के सारे अंगूर पहले उन्हें ही मिलने चाहिए। मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले सो वो अंगूर को खट्टा कह रहे हैं और दी ग्रेट कपिल शो को वाहियात शो कह रहे हैं। एक इंटर्व्यू में धर्मराज जी बोले जहाँ तक वो जानते है मुकेश को तो शो में इन्वाइट ही नहीं किया गया था तो वो इंकार कैसे कर सकते हैं ! इन्हें ये भ्रम है कि ये हमेशा सच बोलते हैं क्योंकि धर्मराज जो ठहरे तो मैं इसे इनकी अज्ञानता कहूँगा जो इन्होंने ढेर सारी वाहियात फ़िल्में कर के कमाई है। आगे वो बोले कि मुकेश जी कहते हैं कि वो इसलिए कपिल शो में नहीं आये कि यहाँ मर्दों को औरतों के कपड़े पहन कर नचाया जाता है।तो उन्होंने महाभारत शो क्यों नहीं छोड़ा जहाँ अर्जुन भी औरतों के वस्त्र पहन बृहंनल्ला बन कर नाचा था। ये बात सुन कर मुझे उनकी समझ पर हँसी आ रही है। मैं यही कह सकता हूँ “ अरे अज्ञानी कहाँ महाभारत और कहाँ ये बहूदगी से भरा शो !” महाभारत में अर्जुन योद्धा बन कर नाचा था। उस पर उर्वशी का शाप था, उसका ये अज्ञातवास था और वो राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखा रहा था. और यहाँ कपिल शो में मर्द औरतों की ड्रेस पहन अश्लीलता भरे अन्दाज़ से कहते हैं “ए मैं तेरे पास बैठ सकती हूँ क्या ??” HOW CAN YOU COMPARE MR DHARAM RAAJ !!

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

लंबे वक्त से हो रही है फुहड़ता

मुकेश खन्ना ने आगे कहा,"उनके शो में ऐसा कोरोना वारस महामारी के दौरान से नहीं है, बल्कि ऐसा काफी लंबे वक्त से हो रहा है और मेरे फोकस इस मुद्दे पर है." मुकेश खन्ना ने 90 के दशक में आए इस ऐपिक शो में भीष्म पितामाह का किरदार निभाया था. उनके साथ नीतीश भारद्वाज, पुनीत इस्सर, प्रदीप कुमार, गजेंद्र चौहान, गुफी पैंटल और अर्जुन फिरोज खान ने भी अहम किरदार निभाया था. मुकेश खन्ना को छोड़कर ये सभी 'द कपिल शर्मा शो' के महाभारत रीयूनियन एपिसोड में आए थे.

ये भी पढ़ें-

Mirzapur 2 Reaction: वक्त से पहले स्ट्रीम पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन, किसी ने जताई हैरानी तो कोई बोला 'मिर्जापुर नाइट'

Bigg Boss 14: पवित्रा ने गौहर खान को दी थी गाली, अब गौहर ने पवित्रा पुनिया को लेकर किया ये कमेंट

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड-
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद आमिर खान की दिखी पहली झलक, फंक्शन अटेंड करने पहुंचे मुकेश अंबानी समेत ये सेलेब्स
LIVE: गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद आमिर खान की दिखी पहली झलक, फंक्शन अटेंड करने पहुंचे मुकेश अंबानी समेत ये सेलेब्स
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
धोती-कुर्ता और पायल..., गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद सामने आई आमिर खान की पहली झलक, वीडियो वायरल
धोती-कुर्ता और पायल..., गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद सामने आई आमिर खान की पहली झलक, वीडियो वायरल
पति आमिर खान से कितनी छोटी हैं गौरी स्प्रैट? जानिए दोनों की उम्र में कितना है अंतर
पति आमिर खान से कितनी छोटी हैं गौरी स्प्रैट? जानिए दोनों की उम्र में कितना है अंतर

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget