एक्सप्लोरर

मुकेश खन्ना ने कहा था- महिलाओं के घर से बाहर निकलने पर होता है MeToo, ट्रोल होने पर अब दी सफाई

अभिनेता का 'मी टू' पर राय रखने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस बीच खूब वायरल हुआ. वहीं अब उन्होंने महिलाओ पर इस विवादित टिप्पणी पर सफाई पेश की है.

अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा था कि 'ये 'मी टू' की प्रॉब्लेम तब शुरू हुई, जब महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर काम करना शुरू किया.' इस टिप्पणी को लेकर मुकेश सोशल मीडिया पर वह काफी ट्रोल हो रहे हैं. अभिनेता का 'मी टू' पर राय रखने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस बीच खूब वायरल हुआ. वीडियो में मुकेश को यह कहते सुना गया, "औरत का काम है घर संभालना, प्रॉब्लेम कहां से शुरू हुई है 'मी टू' की, जब औरतों ने भी बाहर काम करना शुरू कर दिया. आज औरत मर्द के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करती है."

कामकाजी महिलाओं पर अभिनेता की इस तरह की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की. अब उन्होंने मामले को तूल पकड़ता देख इस पर अपनी सफाई दी है.

अभिनेता ने फेसबुक पर एक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "मुझे सचमुच हैरानी हो रही है कि मेरे एक स्टेटमेंट को बहुत ही गलत तरीके से लिया जा रहा है. मुझे औरतों के खिलाफ बताया जा रहा है. जितनी इज्जत मैं नारियों की करता हूं शायद ही कोई करता होगा. इसीलिए मैंने 'लक्ष्मी बॉम्ब' नाम का विरोध किया. मैं नारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं. हर रेप कांड के खिलाफ मैं बोला हूं. मेरे एक इंटरव्यू की क्लिपिंग को लेकर लोगों ने शोर मचा दिया है."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि औरतों को काम नहीं करना चाहिए. मैं सिर्फ ये बताने जा रहा था कि मीटू की शुरुआत कैसे होती है. हमारे देश में औरतों ने हर फील्ड में जगह बनाई है. फिर चाहे वो डिफेन्स मिनिस्टर हो, फाइनेंन्स मिनिस्टर हो, विदेश मंत्री हो या स्पेस में हो, हर जगह नारी ने अपना परचम लहराया है. तो मैं नारी के काम करने के खिलाफ कैसे हो सकता हूं."

अपनी बात को जारी रखते हुए अपने इस नोट में मुकेश ने आगे लिखा, "उस वीडियो इंटरव्यू में मैं सिर्फ नारी के बाहर जाकर काम करने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं, उस पर रोशनी डाल रहा था. जैसे घर के बच्चे अकेले पड़ जाते हैं. मैं पुरुष और नारी धर्म की बात कर रहा था जो हजारों सालों से चला आ रहा है."

इसमें वह आगे कहते हैं, "मैंने यह नहीं कहा कि नारी बाहर जाती है तो मीटू होता है. मैंने एक साल पहले इसी टॉपिक पर एक वीडियो बनाया था, जो मैं आप लोगों को दिखाना चाहता हूं कि तब भी मैंने यही कहा था कि नारियों को अपने काम करने की जगह पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी चाहिए. मैंने तब भी नहीं कहा कि नारियां काम पर ना जाएं, तो आज कैसे कह सकता हूं."

अभिनेता ने लिखा, "मैं अपने सभी दोस्तों से यही कहना चाहता हूं कि मेरे स्टेटमेंट को गलत तरीके से मत पेश करें. मेरा पिछला चालीस साल, मेरा फिल्मी सफर इस बात की पुष्टि करता है कि मैंने हमेशा नारियों की इज्जत की है. अगर कोई भी नारी मेरे इस स्टेटमेंट से आहत हुई हो तो मुझे अफसोस है कि मैं अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पाया."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'आप नजाकत की मिसाल हैं...' 72 साल की हुईं रेखा, बर्थडे पर इन सेलेब्स ने किया 'उमराव जान' को विश
'आप नजाकत की मिसाल हैं...' 72 साल की हुईं रेखा, इन सेलेब्स ने किया विश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget