एक्सप्लोरर

शादी टूटी तो नशे में डूब गई थीं Meena Kumari, पति कमाल अमरोही ने 3 शर्तों पर दी थी फिल्मों में काम करने की इजाज़त!

Meena Kumari Birth Anniversary: 13 साल की उम्र में मीना ने बतौर लीड बच्चों का खेल में काम किया. मीना फिल्मों में आईं लेकिन उन्हें पहचान मिलनी बाकी थी. ये पहचान दिलाई 1952 की फिल्म बैजू बावरा ने.

Meena Kumari Birthday: अनगिनत फिल्मों में चकाचौंध में नजर आने वालीं मीना कुमारी की जिंदगी हमेशा से ही प्यार की मोहताज रही और अंत इससे भी बुरा. मीना कुमारी की आज बर्थ एनिवर्सरी है.1933 में अली बक्श और इकबाल बेगम चाहते थे कि उनके घर बेटे का जन्म हो लेकिन पैदा हुई बेटी. गरीबी से परेशान अली बक्श बेटी को अनाथालय छोड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बेटी को नाम दिया गया माहजबीन जो आगे चलकर मीना कुमारी के नाम से पहचानी गईं.

13 साल की उम्र में मीना ने बतौर लीड बच्चों का खेल में काम किया. मीना फिल्मों में आईं लेकिन उन्हें पहचान मिलनी बाकी थी. ये पहचान दिलाई 1952 की फिल्म बैजू बावरा ने. मीना ने इसी साल फिल्ममेकर कमाल अमरोही से शादी कर ली. कमाल ने पहली बार मीना को तब देखा था जब वो 5 साल की थीं. दूसरी मुलाकात करवाई अशोक कुमार ने. कमाल ने मीना को अनारकली में कास्ट किया, लेकिन फिल्म रुक गई. इसी समय मीना का एक्सीडेंट हुआ. कमाल रोज अस्पताल गए और जब पाबंदी लगी तो खत लिखते- लिखते दोनों को प्यार हो गया.


शादी टूटी तो नशे में डूब गई थीं Meena Kumari, पति कमाल अमरोही ने 3 शर्तों पर दी थी फिल्मों में काम करने की इजाज़त!

कमाल अमरोही से की शादी

दोनों ने दुनिया से छिपकर 14 फरवरी 1952 में शादी कर ली. शादी के बाद कमाल ने मीना को फिल्मों में काम करने की इजाजत तो दी, लेकिन कई पाबंदियों के साथ. शर्त थी कि मीना के मेकअप रूम में कोई पुरुष न जाए. वो रोज साढ़े 6 बजे घर लौटें. मीना पर नजर रखी जाने लगी. साहिब बीबी और गुलाम फिल्म की शूटिंग में जब देर हुई तो मीना ने रोते हुए शूटिंग की. देखते ही देखते अनबन मारपीट तक पहुंच गई. मीना पर सख्ती ऐसी थी कि जब एक बार गुलजार साहब मीना के मेकअप रुम पहुंचे तो कमाल के असिस्टेंट बकर अली ने मीना कुमारी को सबके सामने थप्पड़ मार दिया. शिकायत की तो कमाल ने उनकी बात नजरअंदाज कर दी.


शादी टूटी तो नशे में डूब गई थीं Meena Kumari, पति कमाल अमरोही ने 3 शर्तों पर दी थी फिल्मों में काम करने की इजाज़त!

मीना टूट चुकी थीं लेकिन अब फैसला लेना ही था. मीना अपनी बहन के घर चली गईं और कभी वापस नहीं आई. शादी टूटी तो मीना नशे और नींद की दवाइयों की गुलाम बन गईं. नशे की लत उनकी गंभीर बीमारी लिवर सिरोसिस का कारण बनी. लोगों से दूरियां बढ़ गईं और मीना तन्हाई में रहने लगीं.मीना ने कमाल अमरोही की फिल्म पाकीजा में काम करना जारी रखा. मीना जानती थीं कि उनके पास अब ज्यादा समय नहीं है. 14 सालों में फिल्म पूरी हुई जिसका प्रीमियर 3 फरवरी 1972 में मराठा मंदिर में हुआ.


शादी टूटी तो नशे में डूब गई थीं Meena Kumari, पति कमाल अमरोही ने 3 शर्तों पर दी थी फिल्मों में काम करने की इजाज़त!

लिवर सिरोसिस ने ली जान

प्रीमियर में मीना कमाल के ठीक के बाजू में बैठीं. फिल्म देखकर मीना ने दोस्त से कहा, मैं मान गई हूं कि मेरे पति एक मंझे हुए फिल्ममेकर हैं. ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी. रिलीज के अगले महीने 28 मार्च को मीना को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां वो कोमा में चली गईं. ठीक दो दिन बाद 31 मार्च को मीना कुमारी का निधन हो गया. 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
Box Office: 5वें दिन 3 बजे तक 93 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 3 बजे तक 93 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget