एक्सप्लोरर

Legendary सिंगर आशा भोंसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार' से किया जाएगा सम्मानित, गायिका ने ट्वीट कर शेयर की खुशी

प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले को उद्धव ठाकरे सरकार ने 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार' देने की घोषणा की है. इस खबर के आने के बाद आशा भोंसले ने ट्वीट कर अपनी खुशी शेयर की और लोगों को धन्यवाद भी किया. वहीं उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी.

लिजेंडरी सिंगर आशा भोसले को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र भूषण अवार्ड की चयन समिति की बैठक के बाद इस बारे में घोषणा की गई. बैठक में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अमित विलासराव देशमुख, राज्य मंत्री राजेंद्र पाटिल-याद्रवकर और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे.  घोषणा के तुरंत बाद, ठाकरे, पवार और अन्य लोगों ने 87 वर्षीय भोसले को बधाई दी. बाद में आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

आशा भोंसले ने ट्वीट कर शेयर की खुशी

वहीं इस घोषणा को किए जाने के बाद गुरुवार की शाम एक ट्वीट के जरिए, 87 वर्षीय गायिका ने सम्मान के लिए चुने जाने पर अपनी खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने अपनी हाथ जोड़ते हुए की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, "मेरा दिल से आभार महाराष्ट्र के लोगों ने मुझे राज्य का सबसे बड़ा पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने का निर्णय लिया है. जय हिंद जय महाराष्ट्र.”

बड़ी बहन लता मंगेशकर ने भी दी बधाई

आशा भोंसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर ने भी इस अवसर पर खुशी जाहिर की. लता मंगेशकर ने ट्वीट मे लिखा, “ नमस्कार मेरी बहन आशा भोंसले को 2020 का सम्माननीय महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाने का ऐलान हुआ है. इसके लिए मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और आशीर्वाद देती हूं.”

1996 में शुरू हुआ था महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

बता दे कि महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 1996 में शुरू किया गया था. दिवंगत लेखक पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे को पहली बार इस सम्मान से नवाजा गया था.  इसके बाद 1997 में लिजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

कई अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं आशा भोंसले

बता दें कि आशा भोंसले 10 साल की उम्र से गा रही हैं. वह 20 भाषाओँ में 16 हजार से ज्यादा गानें गा चुकी हैं. उनका नाम सबसे ज्यादा स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है. वे पहली भारतीय सिंगर है जिन्हें ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. आशा भोंसले को दो बार राष्ट्री फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. साल 1981 में फिल्म उमराव जान के गाने दिल चीज क्या है और 1986 में इजाजत फिल्म के गाने मेरा कुछ सामान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था. साल 2000 में आशा भोंसले को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा गया. 2005 में उन्हें पद्मविभूषण दिया गया था. आशा भोंसले को 7 बार फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें

आमिर खान के बाद कोरोना से संक्रमित हुए आर माधवन, फनी मीम शेयर कर कही ये बात

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बोले-मुझे याद आती है... वापस आ जाओ ना...

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chand Mera Dil BO Day 5: अनन्या पांडे-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट
अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट
'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्म डांस को लेकर ट्रोल रहीं अनन्या पांडे, अब सपोर्ट में उतरीं शोभा डे- बोलीं- 'उसे ही क्यों टारगेट किया जा रहा'
भरतनाट्म डांस को लेकर ट्रोल रहीं अनन्या के सपोर्ट में उतरीं शोभा डे- बोलीं- 'उसे ही क्यों टारगेट...'
'मैंने प्यार किया' के लिए फराज खान थे पहले पसंदीदा एक्टर, मुश्किल वक्त में सलमान खान ने मदद की
'मैंने प्यार किया' के लिए फराज खान थे पहले पसंदीदा एक्टर, मुश्किल वक्त में सलमान खान ने मदद की
Raja Shivaji Box Office & Records: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रच दिया इतिहास, रिलीज के 25 दिनों में बना डाले ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर डंका, रितेश देशमुख की फिल्म ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Breaking | US Iran Ceasefire Update: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, जंग तय? | Hormuz | Trump
West Bengal Politics: सुबह होते ही घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari सरकार का बड़ा एक्शन
Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने सनातन को बताया था 'गंदा धर्म', अब दर्ज हुई FIR, TMC में भी उठापटक
ममता बनर्जी ने सनातन को बताया था 'गंदा धर्म', अब दर्ज हुई FIR, TMC में भी उठापटक
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी 28 साल की महिला अस्पताल में भर्ती
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी महिला अस्पताल में भर्ती
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
'वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता', सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया 'भजन'
'वरुण धवन सलमान खान नहीं बन सकते', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
Explained: चुनावी नतीजों के 24 दिन बाद पेट्रोल-डीजल, गैस और खाने का तेल के दाम कहां पहुंच गए, अभी और कितना बढ़ना बाकी?
चुनावी नतीजों के 24 दिन बाद पेट्रोल-डीजल, गैस और खाने का तेल कितना महंगा हुआ, कब थमेगी बढ़ोतरी?
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
Embed widget