एक्सप्लोरर

Ajay Devgan की गाड़ी रोककर इस शख्स ने कहा- पंजाब के खिलाफ हो, शर्म करो

मुंबई में मंगलवार को एक शख्स ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की गाड़ी रोककर हंगामा शुरू कर दिया. इस शख्स का कहना था कि किसान आंदोलन पर एक्टर ने कोई ट्वीट क्यों नहीं किया. करीब 15 मिनट तक वह हंगामा करता रहा बाद में अजय देवगन के बॉडीगार्ड ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर मंगलवार को अभिनेता अजय देवगन की कार को रोकने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किया गया युवक अजय देवगन की कार के आगे खड़ा हो गया और हंगामा करने लगा था. आरोप है कि उसने अजय देवगन की कार रोककर उनसे कहा- आप किसान आंदोलन में पंजाब के खिलाफ हो, शर्म करो.

इस वजह से अजय देवगन आगे नहीं जा पाए थे. ये घटना सुबह तकरीबन 9 बजे की है. बाद में एक्टर के बॉडीगार्ड ने पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

अजय देवगन की गाड़ी रोकने वाले राजदीप के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 341, 504, 506 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस राजदीप के बैकग्राउंड की जांच कर रही है. गौरतलब है कि अजय देवगन की गाड़ी रोकने वाला राजदीप सिंह धालीवाल पंजाब का बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक वह नेशनल कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता है.

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक अभिनेता अजय देवगन अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए गोरेगांव पूर्व में स्थित फिल्म सिटी में जा रहे थे. उसी दौरान फिल्म सिटी के गेट से थोड़ी ही दूर पहले राजदीप नाम के एक शख्स ने उनकी गाड़ी को रोक दिया हंगामा करने लगा. वह, अजय देवगन से कहने लगा कि दिल्ली में किसान इतने दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आप उनके समर्थन में कोई ट्वीट क्यों नहीं कर रहे हैं? उसने पंजाबी में ये भी कहा कि तुम लोग पंजाब के खिलाफ हो, शर्म करो.

  लगभग 15 मिनट तक अजय देवगन की गाड़ी सड़क पर ही खड़ी रही. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अजय देवगन की गाड़ी को रेस्क्यू कर फिल्म सिटी के अंदर उनके सेट पर जाकर छोड़ा. दिंडोशी पुलिस ने अजय देवगन की गाड़ी रोकने वाले राजदीप को गिरफ्तार कर लिया है.

राजदीप के साथी कर रहे रिहाई की मांग

वहीं गाड़ी रोकने वाले राजदीप नाम के युवक के एक दोस्त ने बताया कि वह सिर्फ किसानों की हक के लिए अजय देवगन से बात करने गया था. उसने कोई बहुत बड़ा गुनाह तो नहीं है फिर पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार किया यह समझ में नहीं आ रहा है. राजदीप के साथी ने उसकी रिहाई की मांग करते हुआ कहा कि राजदीप बय ये चाहते हैं कि अजय देवगन किसानों के लिए आवाज बुलंद करें. ये कोई क्राइम नहीं है लेकिन पुलिस राजदीप का पक्ष नहीं समझ रही है. इस देश में अपनी भावनाएं जाहिर करने की आजादी नहीं है. पुलिस राजदीप को गिरफ्तार नहीं कर सकती है. हम राजदीप की तुरंत रिहाई की मांग करते हैं.

ये भी पढ़ें लाल बनारसी साड़ी बांध स्टेज पर Malaika Arora ने ऐसा किया मराठी स्टाइल डांस, इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने दी टक्कर किस्सा: जब ऋषिकेश मुखर्जी से नाराज होकर नशे में धुत Dharmendra ने कर दी थी ऐसी हरकत

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग, सेट पर बिता रहीं घंटों
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग
Box Office: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget