एक्सप्लोरर

क्यों शादी के कुछ दिन बाद ही Madhubala को उनके पिता के घर छोड़ गए थे Kishore Kumar?

दिलीप कुमार से अलग होने के बाद किस्मत ने मधुबाला की मुलाकात किशोर कुमार (Kishor Kumar) से करवा दी. किशोर भी तब तक अपनी पहली पत्नी रूमा देवी को तलाक दे चुके थे.

मधुबाला (Madhubala), हिंदी सिनेमा की सबसे हसीन अदाकाराओं में से एक हैं. उन्होंने 60 के दशक में लाखों दिलों पर राज किया. ये वो दौर था जब दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मधुबाला के प्यार के किस्से बहुत मशहूर थे, लेकिन 9 साल के लंबे अफेयर के बाद दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गईं कि मधुबाला और दिलीप कुमार अलग हो गए. दिलीप कुमार से अलग होने के बाद किस्मत ने मधुबाला की मुलाकात किशोर कुमार (Kishor Kumar) से करवा दी. किशोर भी तब तक अपनी पहली पत्नी रूमा देवी को तलाक दे चुके थे. दोनों ने साथ में 'चलती का नाम गाड़ी' और 'हाफ टिकट' जैसी फिल्मों में काम किया और इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं. जब किशोर कुमार और मधुबाला एक दूसरे से प्यार करने लगे तो एक दिन किशोर ने मधुबाला से शादी के लिए पूछ डाला और मधुबाला ने भी तुरंत हां कर दी.

साल 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों लंदन चले गए. वहां अचानक एक दिन मधुबाला की तबियत खराब हो गई, जब डॉक्टर को दिखाया गया तो पता चला कि मधुबाला को हॉर्ट की प्रोब्लम है, जो काफी बड़ी हो चुकी है. किशोर कुमार और मधुबाला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कदम रखा ही था कि दोनों को इतना बड़ा झटका लग गया. लंदन से वापस लौटकर किशोर कुमार, मधुबाला को उनके पिता के घर ले गए. उन्होंने वहां सारी बात बताई और कहा, 'मैं चाहकर भी मधुबाला को समय नहीं दे पाउंगा और इस वक्त मधुबाला को हर वक्त किसी न किसी की देखरेख की जरूरत है.'

हालांकि, मधुबाला, किशोर कुमार के साथ रहना चाहती थीं, लेकिन किशोर कुमार चाहते थे कि मधुबाला का अच्छी तरह से ख्याल रखा जाए. महीने में 1 या दो बार किशोर कुमार उनसे मिलने आया करते थे और उनके इलाज का खर्च भी उठाया करते थे. मधुबाला की ये बीमारी 9 साल तक चली इस दौरान उनके गुर्दे भी खराब हो चुके थे. फिर 23 फरवरी 1969 में 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'द वन'-'हनुमान अंश' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'द वन'-'हनुमान अंश' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार
कैसा होगा सलमान खान के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget