एक्सप्लोरर

क्या पैसों की वजह से Kartik Aryan ने छोड़ दी करन जौहर की फिल्म दोस्ताना 2, अब सामने आई ये वजह

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट दोस्ताना 2 से अलग कर दिया गया है. अब इसकी वजह भी सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने शूटिंग के बीच में ही अचानक ज्यादा फीस की डिमांड कर दी थी

फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाना हर एक्टर का सपना होता है, लेकिन ये हासिल किसी-किसी को ही होता है. ऐसे ही एक सितारे हैं एक्टर कार्तिक आर्यन. कार्तिक आज एक बड़ा नाम बन गए हैं और वह एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, लेकिन अभी कार्तिक फिल्म साइन करने को लेकर नहीं बल्कि बीच में ही फिल्म से बाहर जाने को लेकर चर्चा में हैं. कार्तिक धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 में काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें बीच में ये प्रोजेक्ट से अलग कर दिया गया.

करण जौहर को इसके लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है और उनपर स्टार किड्स पर ध्यान देने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं. अब कार्तिक के फिल्म छोड़ने की असली वजह सामने आई है. ईटी टाइम्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए पिछले साल लॉकडाउन से पहले 2-3 करोड़ रुपए की फीस पर साइन किया गया था. बाद में उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ गई और एक्टर की तरफ से ज्यादा फीस की मांग की गई. कार्तिक आर्यन की वैल्यू करीब 10 करोड़ रुपए हो गई और उन्होंने मेकर्स से ये डिमांड कर ली थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

दोस्ताना 2 को लेकर चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं, लेकिन कोरोना की स्थिति को देखते हुए फिल्म की शूटिंग आगे खिसकती गई और इस बीच कार्तिक ने कई हिट फिल्में भी दे दीं. करियर के ग्राफ को बढ़ता देख कार्तिक ने भी इस फिल्म के लिए इतना बड़ा अमाउंट मांग लिया, जिस पर करण जौहर बिल्कुल भी खुश नहीं हुए. करण इसके अलावा कार्तिक के इस अव्यवसायिक से भी नाराज हो गए हैं. 

ऐसी खबरें हैं कि करन जौहर ने कार्तिक को मनाने के लिए ये भी कहा था कि वो उन्हें अपनी अगली फिल्मों में भी लेंगे लेकिन बीच में उन्होंने इसके लिए दूसरे एक्टर्स को साइन कर लिया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास भूल भुलैया 2 जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी है. इसके लिए वह जी-तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. पिछली बार उन्हें सारा अली खान के साथ फिल्म लव आजकल 2 में देखा गया था. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी. 

ये भी पढ़ें-

अमृता राव और आरजे अनमोल ने शेयर की बेटे की क्यूट तस्वीर, फैन्स ने पूछा- पिता कार कैसी चलाते हैं?

Irrfan First Death Anniversary: इरफान को फिल्म एक्टर बनते नहीं देखना चाहते थे उनके एक्टिंग गुरू!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget