एक्सप्लोरर

कंगना ने पुराना वीडियो शेयर कर क्यों लिखा- जिस स्कूल में पढ़ते हो वहां प्रिंसिपल रह चुके हैं

कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं. फिलहाल कंगना ने अपने दो पुराने वीडियो शेयर किए हैं जिनमें से एक में वह आमिर खान और दीपिका पादुकोण व परिणीति चोपड़ा के साथ बॉलीवुड में आइटम नंबर्स और नारीवाद को लेकर चर्चा कर रही हैं. बता दें कि ये वीडियो साल 2012 और 2014 के हैं.

धाकड़ गर्ल कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी दो पुरानी वीडियो शेयर की हैं. इन वीडियो में कंगना रनौत  हिंदी फिल्मों में महिलाओं के चरित्र चित्रण और इंडस्ट्री में 'सुंदर और यंग होने के दबाव' और काम करने के तरीके पर चर्चा कर रही हैं. ये वीडियो साल 2012 और 2014 की हैं. इनमें से एक वीडियो में कंगना दीपिका पादुकोण, आमिर खान और परीणीति चोपड़ा से चर्चा कर रही हैं.

वीडियो में कंगना आमिर खान से कर रही हैं चर्चा

2014 के वीडियो में कंगना आमिर से कहती नज़र आ रही हैं, "मैं नहीं कहती कि सिनेमा में डार्क रियलिटी मत दिखाओ, उन्हें दिखाओ लेकिन नतीजे दिखाना भी उतना ही ज़रूरी है. यह सिर्फ क्रिएटिविटी की कमी है. शेक्सपियर ने मैक्सिमम नेगेटिव और डार्क किरदार लिखे हैं लेकिन उनका प्रभाव सकारात्मक है. आप अंधेरे से डरते हैं, "और इसी बीच आमिर कहते हैं कि," आप नेगेटिव होना नहीं सीखते.”

एक्चुअली में जो सिनेमा में दिखाया जा रहा है वह शर्मनाक है

वह आगे कहती हैं कि, "लेकिन, जिस तरह से हम अपनी फिल्मों में लड़कियों को दिखाते हैं, जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें 'तंदूरी चिकन' की तरह डिस्क्राइब करते हैं ... लड़का या तो अपने मुंह में उसका कोट ले जाएगा या उसका दुपट्टे उतार देगा. .. और वह इतराती हुई नजर आती है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता! हम देश और हमारी फिल्मों का कितना भी बचाव करें, यह शर्मनाक है जो हम एक्चुअली में सिनेमा में दिखा रहे हैं.”

इसके बाद आमिर दीपिका से इस मुद्दे पर चर्चा करते हैं.  दीपिका कहती हैं कि, "मैं सुना करती थी कि फिल्मों का समाज पर प्रभाव पड़ता है और मैंने इसे अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है. इस तथ्य पर हम बैठ कर सीरियस चर्चा कर रहे हैं, शायद मैं अब ज्यादा सावधान रहूंगी."

कंगना अपना एक किस्सा भी शेयर करती हैं

कंगना इसके बाद अपनी एक किस्सा भी शेयर करती हैं. वह कहती हैं कि दो तीन साल पहले उनकी एक फ्रेंड की बच्ची थी, जो कि अश्लील आइटम नंबर्स के स्टेप रिहर्स कर रही थी. उस वक्त मैने सोचा कि इस समय तो ये स्टेप इस पर क्यूट लग रहे हैं लेकिन आगे जाकर इसकी जो मानसिकता बन जाएगी और वो चाहेगी कि इस चीज के लिए उसकी सराहना की जाए. उस वक्त मुझे पहली बार जिम्मेदार महसूस हुआ कि मैने छोटा सा स्टैंड तो लिया. पिछले तीन-चार सालों में मैने 6-7 आइटम नंबर्स  रिफ्यूज किए हैं. इस वीडियो क्लिप में परीणीति सिर्फ कंगना और बाकी दूसरों की बातें सुनती हुई ही नजर आ रही हैं.

कंगना के एक फैन ने शेयर की है वीडियो

बता दें कि कंगना के एक फैन ने इस वीडियो को पोस्ट किया है जिसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है, "यह देखिए, यह कई साल पहले मेरे शुरुआती बीसवें दशक का है जब मैं ‘बुलीवुड’ को फेमिनिज्म की एजुकेशन दे रही थी, आप सभी आने वाली लिबरू नारीवादियों, तुम जिस स्कूल में पढ़ाते हो उस स्कूल के हम प्रिंसिपल रह चुके हैं.

फिल्म इंडस्ट्री पुरुष प्रधान रही है

कंगना ने 2012 की भी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पुरुष प्रधान रहा है और यहां अभिनेत्रियों के लिए पैसा कमाने की बहुत कम गुंजाइश थी.

  ये भी पढ़ें प्रियंका चोपड़ा ने बताया- निक जोनस से उनकी मां मधु चोपड़ा की पहली मीटिंग थी काफी एंब्रेसिंग मोमेंट Bigg Boss 14 Winner Prize Money: विनर को ट्रॉफी के साथ मिलेगा इतना कैश प्राइज, जानिए पूरी Details

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 करोड़ बजट, 17 करोड़ कमाई, सनी-जैकी की इस फिल्म ने थर्राया था बॉक्स ऑफिस
2 करोड़ बजट, 17 करोड़ कमाई, सनी-जैकी की इस फिल्म का आया था तूफान
रवि किशन की 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, दिवाली पर मचाएगी धमाल
रवि किशन की 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, दिवाली पर मचाएगी धमाल
'जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की', 'रामायण' के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
'जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की', 'रामायण' के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
इमरान खान को बड़ी राहत, देश छोड़ने के फैसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक
इमरान खान को बड़ी राहत, देश छोड़ने के फैसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget