एक्सप्लोरर

Alia Bhatt के साथ RRR के सेट पर Ramcharan और Junior NTR ने कर दी ऐसी हरकत, कपूर खानदान हो जाएगा आग बबूला!

Alia Bhatt Ignored: आलिया भट्ट ने राजामौली और को स्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया.

Alia Bhatt Gets Ignored: निर्देशक एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म 'आरआरआर' काफी समय से चर्चा में है. इस तेलुगू फिल्म की में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी भूमिका मिली है. फिल्म की टीम आक्रामक रूप से प्रचार कर रही है, जिस कारण इसके प्रति दर्शकों की जिज्ञासा दोगुनी हो गई है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी टीम के साथ धुआंधार प्रचार करने में जुट गए हैं.

'आरआरआर' टीम ने शनिवार को हैदराबाद में टॉलीवुड मीडिया को संबोधित किया. टीम में शामिल आलिया भट्ट ने राजामौली और सह-कलाकारों राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया.

तेलुगू मीडिया के साथ बातचीत के दौरान आलिया ने तेलुगू में बात करते हुए सभी को प्रभावित किया. उन्होंने "एला वुन्नारू? 'आरआरआर' ट्रेलर पगिलिपोइंडी" के साथ अपनी बात शुरू की, जिससे ट्रेलर पर उनके अभिवादन और उनके विचार का पता चलता है.

आलिया की तारीफ करने वाले राजामौली ने कहा कि आलिया ने एक साल में तेलुगू सीखी है और वह अब इस भाषा से काफी परिचित हो गई हैं. आलिया ने कहा, "लॉकडाउन के दौरान, मैंने जूम कॉल पर तेलुगू बोलना सीखा. मैं राजामौली सर से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सकी थी और इसलिए हमने उनकी भाषा में बातचीत करने के लिए डिजिटल स्पेस का उपयोग करने की कोशिश की."

सेट पर राम चरण और जूनियर एनटीआर के बीच दोस्ती के बारे में बात करते हुए आलिया ने साझा किया कि यह एक अच्छा समय था. आलिया भट्ट ने मजाकिया लहजे में कहा, "जब हम 'आरआरआर' के सेट पर थे, राम चरण और जूनियर एनटीआर सिर्फ तेलुगू में बात करते थे. मैंने उन्हें एक-दूसरे की खिंचाई करते हुए देखा और निश्चित रूप से उन्होंने मेरी मौजूदगी को नजरअंदाज कर दिया."

आलिया ने राजामौली के निर्देशन और दूरदर्शिता की जमकर तारीफ की. आलिया सीता की भूमिका निभा रही हैं, जो राम चरण के किरदार अल्लूरी सीता रामा राजू की प्रेमिका है. 'आरआरआर' 7 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

ये भी पढ़ें:

Katrina Vicky Mehndi: विक्की कैटरीना की मेहंदी की रस्म में हुआ जबरदस्त धमाल, लड़की वाले VS लड़के वालों में हुआ कॉम्पीटीशन

Spotted: एयरपोर्ट पर फैशन गेम से Kiara Advani ने छुड़ा दिए सबके छक्के, Varun Dhawan के साथ पहनकर निकली ऐसी ड्रेस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget