एक्सप्लोरर

केवल 7वीं तक पढ़े हैं जॉनी लीवर, बचपन में घर चलाने के लिए सड़कों पर बेचते थे पेन

बताते हैं कि एक समय जॉनी के घर की माली हालत बेहद खराब हो गई थी जिसके बाद जॉनी सड़कों पर पेन बेचने लगे थे. ख़ास बात यह थी कि जॉनी यह पेन बॉलीवुड स्टार्स की मिमिक्री करके बेचा करते थे.

बॉलीवुड में कॉमेडी की जब भी बात होती है जॉनी लीवर का नाम सबके ज़हन में ज़रूर आता है. जॉनी को कॉमेडी का किंग कहना भी गलत नहीं होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉनी का बचपन बेहद तंगहाली में गुजरा था. जी हां, आज जॉनी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब घर चलाने के लिए जॉनी को सड़कों-चौराहों पर पेन बेचने पड़े थे. केवल 7वीं तक पढ़े हैं जॉनी लीवर, बचपन में घर चलाने के लिए सड़कों पर बेचते थे पेन दरअसल, जॉनी के पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे, जब वह महज 7वीं क्लास में थे तभी उन्हें पढ़ाई छोड़ना पड़ी थी. बताते हैं कि उस समय उनके घर की माली हालत बेहद खराब हो गई थी जिसके बाद जॉनी सड़कों पर पेन बेचने लगे थे. ख़ास बात यह थी कि जॉनी यह पेन बॉलीवुड स्टार्स की मिमिक्री करके बेचा करते थे. समय बीता और जॉनी को उनके पिता ने हिंदुस्तान लीवर में नौकरी पर लगवा दिया. यहीं से उनके नाम के आगे 'लीवर' शब्द लग गया था. केवल 7वीं तक पढ़े हैं जॉनी लीवर, बचपन में घर चलाने के लिए सड़कों पर बेचते थे पेन यहां भी जॉनी अपने साथ के लोगों को बॉलीवुड स्टार्स की मिमिक्री करके हंसाया करते थे. बात यदि फ़िल्मी सफ़र की करें तो जॉनी को पहला ब्रेक फिल्म 'तुम पर हम कुर्बान' से मिला था वहीं सुनील दत्त की फिल्म 'दर्द का रिश्ता' जॉनी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी. जॉनी ने बॉलीवुड की लगभग कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिनमें - कुछ कुछ होता है, यस बॉस, कभी ख़ुशी कभी गम और गोलमाल सीरीज की फिल्मों सहित हाउसफुल जैसी फ़िल्में शामिल हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मेरा दिल टूट गया...', बीच परफॉर्मेंस बंद किया शिल्पा राव का माइक, शेयर किया इमोशनल नोट
शिल्पा राव का बीच परफॉर्मेंस बंद किया माइक, छलका सिंगर का दर्द
जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर, ऐसे हो गए थे हालात
जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर
रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ
रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget