एक्सप्लोरर

हमारी अधूरी कहानी: Salman Khan और Katrina Kaif के साथ होकर अलग रहने की दास्तां

'मैंने प्यार क्यों किया' में कटरीना जब पहली बार सलमान के अपोजिट नज़र आईं तो उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया. इसके बाद इस जोड़ी ने 'पार्टनर', 'युवराज', 'एक था टाइगर' जैसी फिल्मों में काम किया और बेहद करीब आ गए.

बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर-एक्ट्रेस प्यार में पड़े हैं. कुछ की प्रेम कहानी अंजाम तक पहुंची और कुछ की नाकामयाब साबित हुई. इनमें से एक सलमान खान और कटरीना कैफ हैं जिनकी इश्क की दास्तां भी अधूरी ही रह गई.

हमारी अधूरी कहानी: Salman Khan और Katrina Kaif के साथ होकर अलग रहने की दास्तां

यूं तो कटरीना कैफ ने कैजाद गुस्ताद की फिल्म 'बूम' से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था लेकिन सही मायनों में उनका बॉलीवुड डेब्यू 'मैंने प्यार क्यों किया' से माना जाता है. वो इसलिए कि बूम एक बी-ग्रेड मूवी थी और उस फिल्म को खुद कटरीना भी अपनी यादों में नहीं रखना चाहती हैं. बहरहाल, 'मैंने प्यार क्यों किया' में कटरीना जब पहली बार सलमान के अपोजिट नज़र आईं तो उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया. इसके बाद इस जोड़ी ने 'पार्टनर', 'युवराज', 'एक था टाइगर' जैसी फिल्मों में काम किया और बेहद करीब आ गए.

हमारी अधूरी कहानी: Salman Khan और Katrina Kaif के साथ होकर अलग रहने की दास्तां

सलमान ने कटरीना के करियर में उनकी भरपूर मदद की और बॉलीवुड में उनके मेंटर बन गए. दोनों के बीच 5 साल तक रिलेशनशिप चला लेकिन इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना सलमान के अग्रेसिव और पजेसिव बिहेवियर से परेशान हो गईं. इसी दौरान वह राजनीति फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर से मिलीं.रणबीर उस वक्त दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन कटरीना पर वह ऐसे फ़िदा हुए कि दीपिका को चीट करने से बाज़ नहीं आए.

हमारी अधूरी कहानी: Salman Khan और Katrina Kaif के साथ होकर अलग रहने की दास्तां

कटरीना का भी झुकाव रणबीर की तरफ बढ़ता गया और नतीजतन वह सलमान से दूर होती चली गईं. इस तरह रणबीर से करीबी ने कटरीना को सलमान से दूर कर दिया और दोनों का ब्रेक अप हो गया. इनके रिश्ते की खास बात ये रही कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति कोई कड़वाहट नहीं थी. कटरीना आज भी सलमान के परिवार के बेहद क्लोज़ हैं. वहीं लवर की तरह ना सही लेकिन दोस्त की तरह सलमान हर दम कटरीना के साथ खड़े रहते हैं. ब्रेकअप के बाद ये जोड़ी 'टाइगर ज़िंदा है' और 'भारत' जैसी फिल्मों में साथ नज़र आ चुकी है.

सलमान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर कटरीना ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''हम दोनों एक-दूसरे को 16 सालों से जानते हैं. वह हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहते हैं. हम भले ही हमेशा एक-दूसरे के संपर्क में ना रहें लेकिन जब भी मैं उन्हें मदद के लिए पुकारूं वो हाज़िर हो जाते हैं.''

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget