एक्सप्लोरर

Hema Malini और Dharmendra ने नाम बदल कर छिपकर जब की थी शादी

‘सीता और गीता’ ही वो फिल्म है जिसकी शूटिंग के दौरान धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी एक दूसरे के नज़दीक आए और दोनों का प्यार परवान चढ़ा हुआ था.

Hema malini Dharmendra Wedding: हेमा मालिनी ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए 10वीं क्लास के बाद पढ़ाई करनी छोड़ दिया था. उसके बाद उनको 1961 में एक तेलुगु फिल्म में काम करने को मौका मिला था. हेमा मालिनी भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी और ओडिसी में माहिर थीं. अपने करियर के शुरुआत में हेमा ने दो फिल्में साइन की देव आनंद के साथ, जॉनी मेरा नाम और धर्मेंद्र के साथ 'तुम हसीन मैं जवान'. साल 1970 में ये दोनों फिल्म रिलीज हुई और ये दोनों फिल्में बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई.

हेमा मालिनी के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने रमेश सिप्पी की फिल्म ‘सीता और गीता’ साइन की. ये फिल्म उनके सिनेमा करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. उन्हें इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 1971 में फिल्म फेयर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. ‘सीता और गीता’ ही वो फिल्म है जिसकी शूटिंग के दौरान धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी एक दूसरे के नज़दीक आए और दोनों का प्यार परवान चढ़ा हुआ था.

हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की नजदीकियों की खबरें हेमा के पिता वीएसआर चक्रवर्ती को बेहद परेशान करने लगी. हेमा के लिए धर्मेंद्र से दूर रहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा हो गया था. ये वो समय था जब शादीशुदा और चार बच्चों के पिता धर्मेन्द्र के साथ हेमा के अफेयर की खबरों को लेकर हेमा का परिवार बेहद दवाब और तनाव में था. जीतेन्द्र और हेमा मालिनी की शादी की बात चल ही रही थी कि अचानक हेमा के घर के टेलीफोन की घंटी बज उठी. फोन था मुंबई से धर्मेन्द्र का जिन्हे चेन्नई में हेमा और जीतेन्द्र के परिवार की इस मुलाकात की खबर लग चुकी थी. धर्मेन्द्र बेहद गुस्से में थे. उन्होने हेमा से कहा कि वो कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें.

साल 1978 में हेमा मालिनी के पिता की अचानक मौत हो गई. हेमा मालिनी उनके बेहद करीब थीं और उनकी मौत के बाद वो बेहद अकेली हो गईं. ऐसे वक्त में धर्मेन्द्र ने उनकी हिम्मत बढ़ाई, उनका साथ दिया। बस फिर क्या था हेमा ने धर्मेन्द्र से शादी करने का फैसला कर लिया. कानून के मुताबिक धर्मेन्द्र पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 1979 में इस्लाम धर्म कबूल करते हुए धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी ने निकाह कर लिया था. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो निकाहनामे के मुताबिक धर्मेन्द्र का नाम था दिलावर खान और हेमा का नाम था आयशा बी. उस समय दोनों ने अपने निकाह की बात छुपाई लेकिन जब ये खबर सामने आई तो हंगामा हो गया और उस दौर में भी इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था.

Hema Malini और सौतेले बेटे Sunny Deol के बीच कैसा है रिश्ता? खुद ड्रीम गर्ल ने किया था खुलासा

Hema Malini ने कई बार रिजेक्ट किया था Dharmendra से शादी का प्रपोजल, धर्मेंद्र ने हेमा के करीब आने के लिए किया ये

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
AA23 पर अल्लू अर्जुन-लोकेश का हिंट, जल्द आएगी नई खबर!
AA23 पर अल्लू अर्जुन-लोकेश का हिंट, जल्द आएगी नई खबर!
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी ये 6 धांसू मूवीज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget