एक्सप्लोरर

'राम, कृष्ण, द्रौपदी, सीता'...रामायण और महाभारत के ये कलाकार थाम चुके हैं BJP का दामन

1980 के दशक में टीवी पर प्रसारित हुए मशहूर सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

1980 के दशक में टीवी पर प्रसारित हुए मशहूर सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल बीजेपी में शामिल हो गए हैं. हालांकि ‘रामायण’ सीरियल में काम करने वाले वह अकेले कलाकार नहीं है जिसने बीजेपी का दामन थामा है. इससे पहले इसी सीरियल में काम कर चुके कई कलाकार बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इतना ही नहीं ‘रामायण’ के अगले साल प्रसारित हुए ‘महाभारत’ के कभी कई कलाकारों ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

अरविंद त्रिवेदी रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी साल 1991 में बीजेपी के टिकट पर गुजरात के साबरकांठा से लोकसभा चुनाव जीता था. 2002 में वह सेंसर बोर्ड के एक्टिंग चेयरमैन भी बने थे.

दीपिका चिखलिया रामायण सीरियल में सीता की भूमिका निभा कर अपार लोकप्रियता हासिल करने वाली दीपिका चिखलिया ने भी 1991 में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. वह गुजरात की वडोदरा सीट से लड़ी थीं. उन्होंने कांग्रेस के रंजीत सिंह प्रताप सिंह गायकवाड़ को हराया था.

दारा सिंह रामायण टीवी सीरियल समेत कई धार्मिक फिल्मों में हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह सीधे तौर पर बीजेपी में शामिल नहीं हुए. हालांकि 2003 में बीजेपी ने मनोनीत सदस्य के तौर पर उन्हें राज्यसभा भेजा था. 2012 में उनका निधन हो गया.

नीतीश भारद्वाज महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का रोल करने वाले नीतीश भारद्वाज ने 1996 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर झारखंड के जमशेदपुर से लड़ा था और जीत भी हासिल की थी. इसके बाद 1999 में मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा लेकिन यहां मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह वह हार गए. इसके वे सिसायत से दूर होते चले गए.

गजेंद्र चौहान महाभारत में युद्धिष्ठर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने भी 2004 बीजेपी का दामन थामा. 2015 में उन्हें प्रतिष्ठित फिल्म ऐंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया. हालांकि उनकी नियुक्ति का भारी विरोध हुआ था.

रूपा गांगुली

रूपा गांगुली ने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया था. वह 2016 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गईं. उन्होंने 2016 का बंगाल विधानसभा का चुनाव हावड़ा नॉर्थ से लड़ा लेकिन वह हार गईं. इसके बाद बीजेपी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत कर दिया.

बता दें 1980 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए दो धारावाहिकों- रामायण और महाभारत को कोई नहीं भुला सकते. इन दोनों टीवी शो की लोकप्रियता का वो इतिहास रचा जिसे फिर कोई नहीं दोहरा सका. यह दोनों सीरियल अब भी लोकप्रिय हैं. लॉकडाउन के दौरान इन दोनों सीरियलों के दोबारा प्रसारण ने साबित कर इनकी लोकप्रियता इस दौर में भी कायम है.

यह भी पढ़ें:

अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में शर्टलेस होकर दौड़े Varun Dhawan, फैन्स को दीवाना बना रहा वीडियो

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget