एक्सप्लोरर

यशराज स्टूडियोज में शुरू हुआ मुफ्त टीका लगाने का अभियान, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का होगा वैक्सीनेशन

आज से यशराज स्टूडियोज में शुरू हुए पहले चरण में इंडस्ट्री से जुड़े 3500-4000 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. चरणबद्ध तरीके से इंडस्ट्री के 30,000 सदस्यों को यशराज फिल्म्स की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी.

मुंबई: हाल ही में यशराज फिल्म्स के सर्वेसर्वा आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड से जुड़े 30,000 दिहाड़ी मजदूरों, टेक्नीशियनों और जूनियर कलाकरों का मुफ्त में वैक्सीनेशन कराने का ऐलान किया था. जिसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इतनी ही मात्रा में डोज उपलब्ध कराने की मांग की थी. ऐसे में आज से अंधेरी स्थित भव्य यशराज स्टूडियोज में इस मुहिम की शुरुआत हो गई.

आज से यशराज स्टूडियोज में शुरू हुए इसके पहले चरण में इंडस्ट्री से जुड़े 3500-4000 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. चरणबद्ध तरीके से इंडस्ट्री के 30,000 सदस्यों को यशराज फिल्म्स की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी. उल्लेखनीय है कि आदित्य चोपड़ा ने इस मुफ्त टीकाकरण अभियान के लिए इंडस्ड्री से जुड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से उसके पंजीकृत सदस्यों के लिए टीकाकरण करने का वादा किया था.

महाराष्ट्र सरकार को लिखा था पत्र

टीकाकरण के लिए डोज उपलब्ध कराने को लेकर यशराज फिल्म्स और FWICE दोनों ने ही अपनी तरफ से महाराष्ट्र सरकार को खत भी लिखा था. इस खत में यशराज स्टूडियोज ने लिखा था कि वे टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों की आवाजाही और अन्य खर्च भी खुद ही वहन करेंगे. उल्लेखनीय है कि आदित्य चोपड़ा ने सबसे पहले यशराज फिल्म्स के लिए काम करने वाले अपने तमाम लोगों का वैक्सीनेशन कराया. इसके बाद अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग से जुड़े लोगों को भी यशराज स्टूडियोज के परिसर में ही वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई थी.

इसके बाद आज से प्रोडक्शन हाउस की ओर से इंडस्ट्री के लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया गया है जो अगले कई दिनों तक जारी रहेगा. यशराज स्टूडियोज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अक्षय विधानी ने इस मौके पर कहा, 'इस अभियान के चलते दिहाड़ी मजदूरों को काम पर लौटने और अपनी और अपने परिवार की जिंदगी में आर्थिक स्थिरता लाने में बड़ी मदद‌ मिलेगी. इंडस्ट्री में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं और ऐसे में चरणबद्ध तरीके से ही वैक्सीन अभियान को आगे बढ़ाया जा सकता है.'

यह भी पढ़ें: मुफ्त वैक्सीन, दीवाली तक 80 करोड़ लोगों को राशन की घोषणा के बाद जानें सरकार पर पड़ेगा कितने का बोझ

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
अजित कुमार के बेटे आद्विक ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप, शालिनी ने शेयर की तस्वीरें
फुटबॉल के मैदान में अजित कुमार के बेटे आद्विक का जलवा, जीती चैंपियनशिप
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget