एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस में तफ्तीश के लिए मुंबई CBI के दफ्तर पहुंची फॉरेंसिक टीम

सीबीआई की एसआईटी टीम ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के कुक रहे नीरज से तकरीबन 14 घंटे तक पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान तकरीबन 40 पन्ने का बयान दर्ज किया गया जिसके बाद नीरज को घर जाने दिया गया.

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने शुक्रवार को अपनी जांच शुरू कर दी है.  इस केस में आगे की तफ्तीश के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. फॉरेंसिक टीम मुंबई के सांताक्रूज गेस्ट हाउस पहुंची है, सीबीआई की टीम ने इस केस में सांताक्रूज गेस्ट हाउस को ऑफिस बनाया है. 

उल्लेखनीय है कि सीबीआई की एसआईटी टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के कुक रहे नीरज से तकरीबन 14 घंटे तक पूछताछ की.  इस पूछताछ के दौरान तकरीबन 40 पन्ने का बयान दर्ज किया गया जिसके बाद नीरज को घर जाने दिया गया.

मुंबई पुलिस की तरफ से सीबीआई को कोऑर्डिनेट करने के लिए डीसीपी रैंक के एक अधिकारी नियुक्त किया गया है. डीसीपी अभिषेक प्रमुख,  सीबीआई के साथ सुशांत सिंह राजपूत केस में कोऑर्डिनेट कर रहे हैं. शुक्रवार को डीसीपी से सीबीआई को सुशांत सिंह राजपूत के डिजिटल दस्तावेजों को हैंडओवर किया था.

अब सीबीआई की टीम फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर इस केस में आगे की तफ्तीश करेगी.

फॉरेंसिक मेडिसिन के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता करेंगे जांच

सुत्रों के के मुताबिक, एम्स की टीम का नेतृत्व फॉरेंसिक मेडिसिन के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता करेंगे और सीबीआई एक दो दिनों में अटॉप्सी रिपोर्ट और viscera रिपोर्ट साझा करेगी. एम्स की चार सदस्यीय फोरेंसिक टीम केंद्रीय जांच ब्यूरो के बाद सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच करेगी.

हत्या और मौत के सभी संभावित तरीकों की जांच होगी

डॉ गुप्ता का कहना है कि इस केस में हमारी प्राथमिकता हत्या के नजरिए और मौत के सभी संभावित तरीकों की जांच करना होगा. डॉ गुप्ता ने इससे पहले सुनंदा पुष्कर और शीना बोरा की मौत के कई हाई प्रोफाइल मामलों में पोस्टमार्टम किए थे.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच

34 साल के सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने कहना था कि उन्होंने आत्महत्या की थी और वह इस मामले में जांच कर रही थी. एक महीने से अधिक समय बाद, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर अपने बेटे को आर्थिक रूप से धोखा देने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए बिहार में FIR दर्ज कराई थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
पैरोडी वीडियो से एक्टिंग की दुनिया में पुरव झा की एंट्री, ‘चार यार’ में दिखेगा नया अंदाज
पैरोडी वीडियो से एक्टिंग की दुनिया में पुरव झा की एंट्री, ‘चार यार’ में दिखेगा नया अंदाज

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget