एक्सप्लोरर

'दृश्यम', 'मदारी', 'फोर्स' जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत हैदराबाद के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

बतौर निर्देशक मराठी फिल्म 'डोम्बिवली फास्ट' से अपने फिल्मी करियर का सफर शुरू कर 'दृश्यम' जैसी हिट हिंदी फिल्में बनाने वाले फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त हैं.

मुम्बई: बतौर निर्देशक मराठी फिल्म 'डोम्बिवली फास्ट' से अपने फिल्मी करियर का सफर शुरू कर 'दृश्यम' जैसी हिट हिंदी फिल्में बनाने वाले फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त हैं. इसी बीमारी के चलते वे पिछले 10 दिनों से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और वो इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं.

मराठी फिल्मों के निर्माता और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की चित्रपट शाखा के अध्यक्ष अमेय कोपकर ने एबीपी न्यूज़ से इस बात की पुष्टि की कि अस्पताल में भर्ती निशिकांत कामत की हालत पिछले 10 दिनों से बेहद गंभीर, मगर स्थिर बनी हुई है.

एबीपी न्यूज़ को पता चला है कि निशिकांत कामत पिछले कई सालों से लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं और इसके रिलैप्स होने के चलते उनकी हालत बेहद खराब हो गयी हैं.

निशिकांत कामत ने पांच साल पहले अजय देवगन और तब्बू को लेकर चर्चित फिल्म‌ 'दृश्यम', इरफान खान को लेकर 'मुम्बई मेरी जान' व 'मदारी', जॉन अब्राहम को लेकर 'फोर्स' व 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. मराठी फिल्मों में 'डोम्बिवली फास्ट के अलावा उन्होंने रितेश देशमुख और राधिका आप्टे के साथ हिट फिल्म 'लय भारी', 'फुगे' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. उन्होंने मराठी फिल्म 'सातच्या आत घरी' का लेखन करने के अलावा इस फिल्म में अभिनय किया है.

अगर हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो निशिकांत कामत ने विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित 'भावेश जोशी' और 'रॉकी हैंडसम' में नकारात्मक भूमिकाएं भी निभाईं थीं. वे 'दर-ब-दर' नामक एक हिंदी फिल्म के निर्देशन की तैयारी में थे, जिसे 2022 में रिलीज किया जाना है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget