एक्सप्लोरर

Fardeen Khan Transformation: वजन कम करके Fardeen Khan ने सभी को चौंकाया, एक गलती ने बर्बाद कर दिया था फिल्मी करियर

Fardeen Khan Transformation: फिल्म 'प्रेम अगन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले फरदीन खान को वो मकाम नहीम मिल सका जो उनके पिता को मिला था. नशे की लत ने एक्टर का करियर बर्बाद कर दिया था.

बॉलीवुड में एक्टर फरदीन खान आज भले ही फिल्मी चकाचौंध से दूर हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था कि हर कोई इस चॉकॉलेटी बॉय का दीवाना था. 8 मार्च को फरदीन अपनी 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने जमाने के हैंडसम हंक एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन की परवरिश भी फिल्मी माहौल में हुई. यही वजह है कि फरदीन बचपन से ही पिता की तरह एक्टर बनना चाहते थे. पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा.

बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल हुए फरदीन

पिछले कुछ सालों में वो एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि बढ़ते वजन की वजह से खबरों में रहे. ऐसी कई तस्वीरें और वीडियोज हैं जिनमें एक्टर को पहचान पाना मुश्किल हो गया. उनके बढ़े हुए वजन की वजन ने फरदीन को काफी ट्रोल भी किया गया.

Fardeen Khan Transformation: वजन कम करके Fardeen Khan ने सभी को चौंकाया, एक गलती ने बर्बाद कर दिया था फिल्मी करियर

सुर्खियों में हैं एक्टर का ट्रांसफॉर्मेंशन

हाल ही में फरदीन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, इन तस्वीरों में एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लायक है. फरदीन ने ना सिर्फ अपना वजन कम किया बल्कि लुक में भी काफी मेहनत की. फरदीन खान ने करीब 20 किलो वजन कम किया है.

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो फिर से 25 की उम्र जैसा यंग फील करना चाहते थे इसलिए इतनी मेहनत की. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो जिस इंडस्ट्री में काम करते हैं वहां लुक की बहुत महत्ता है इसलिए भी उन्हें लगा कि वजन कम करना चाहिए.  कयास लगाए जा रहे हैं कि फरदीन एक बार फिर से बॉलीवुड में अपनी नई पारी का आगाज करेंगे.

Fardeen Khan Transformation: वजन कम करके Fardeen Khan ने सभी को चौंकाया, एक गलती ने बर्बाद कर दिया था फिल्मी करियर

पिता फिरोज खान ने किया बेटे फरदीन को लॉन्च

फरदीन उन स्टार किड्स में शुमार हैं जिन्हे उनके पिता ने बॉलीवुड में लॉन्च किया. जी हां फरदीन को उनके स्टार पिता फिरोज खान ने फिल्म प्रेम अगन से बॉलीवुड में लॉन्च किया. इस फिल्म में फरदीन के साथ मेघना कोठारी ने स्क्रीन शेयर की थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ठीक ठाक चली. इस फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर का खिताब भी मिला था.

फिल्म प्रेम 'अगन' से किया डेब्यू

फिरोज खान अपने बेटे फरदीन को लॉन्च करके बॉलीवुड में एंट्री तो दिला दी  लेकिन आगे की राह फरदीन को खुद ही तय करनी थी. ऑडियंस को उम्मीद थी कि बेटा भी बाप की तरह सुपरस्टार बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फरदीन की महज चार पांच फिल्में ही हिट हुईं. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल'में फरदीन की एक्टिंग को सभी ने काफी पसंद किया. इस फिल्म  में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के साथ फरदीन की जोड़ी खूब जमी.

छोटा रहा फिल्मी करियर

फरदीन का करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. उन्होंने 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी', और 'प्यार तूने क्या किया', 'फिदा' 'नो एंट्री' जैसी सफल फिल्मों में काम किया. जहां उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया.

 कोकीन कांड में फंसे, बर्बाद हुआ करियर

फरदीन के करियर को वो रफ्तार नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी. इसके बाद साल 2001 में कोकीन और नशीली चीजों का इस्तमाल करने का जुर्म में उन्हें गिरफ्तार किया गया. इसके बाद फरदीन फिल्मों से गायब हो गए और देखते ही देखते उनकी चमक फीकी पड़ गई, और उनका करियर चौपट हो गया.

मुमताज की बेटी नताशा से हुई शादी

फिल्मी दुनिया से अलविदा कहने के बाद फरदीन ने अपनी गर्लफेंड नताशा माधवानी से साल 2005 में शादी कर ली. आपको बता दें कि नताशा गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं.

यह भी पढ़ें

Women's Day Special: नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं ये एक्ट्रेस, सिनेमा में भी फिल्मों से बढ़ाया महिलाओ का गौरव

Women's Day Special: नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं ये एक्ट्रेस, सिनेमा में भी फिल्मों से बढ़ाया महिलाओ का गौरव

Nick Jonas और Priyanka Chopra के बीच कौन है कबाब में हड्डी, एक्ट्रेस ने खुद किया था रिवील

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान के इस फैसले पर भड़के सनी देओल, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
आमिर के फैसले पर भड़के सनी, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget