एक्सप्लोरर

SSR Death Case: एक्टर के सीए संदीप श्रीधर से पूछताछ कर रही ईडी

ईडी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के लंबे समय तक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रहे श्रीधर से दिवंगत अभिनेता के वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की जा रही है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद जांच एजेंसी की एक टीम चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर के आवास पर पहुंची है. ईडी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के लंबे समय तक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रहे श्रीधर से दिवंगत अभिनेता के वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की जा रही है.

अधिकारी ने यह भी कहा कि एजेंसी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश शाह को मुंबई के अपने कार्यालय में मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी द्वारा यह कार्रवाई शुक्रवार को रिया और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज एक मामले के मद्देनजर की गई है.

ईडी ने सुशांत की कथित आत्महत्या से संबंधित 15 करोड़ रुपये के लेनदेन पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. हाल ही में सुशांत के पिता के. के. सिंह ने बिहार पुलिस में अभिनेत्री रिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद इस मामले में अब आगे की कार्रवाई चल रही है.

ईडी ने बिहार पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर इस मामले में रिया और उसके परिवार के सदस्यों के नाम भी शामिल किए हैं. अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में एजेंसी मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को बुलाएगी.

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने गुरुवार को बिहार पुलिस द्वारा रिया के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर और बैंकों से सुशांत व रिया के परिवार की दो कंपनियों के विवरण मांगे थे. ईडी ने विव्रिडेज रियलिटिक्स के वित्तीय लेन-देन के विवरण भी मांगे हैं, जिसमें रिया एक निदेशक हैं और इसके साथ ही फ्रंट इंडिया फॉर वल्र्ड की जानकारी भी मांगी गई है, जिसमें उसका भाई शोविक निदेशक है.

सुशांत के पिता ने उनके बेटे को धोखा देने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पटना में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.

अभिनेता की मौत से पहले सुशांत और रिया एक रिश्ते में थे. सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं, जिसमें उनके बेटे से पैसे लेना और मीडिया को उसकी मेडिकल रिपोर्ट का खुलासा करने की धमकी देना भी शामिल है. सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को उनसे दूर रखने का भी आरोप लगाया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 की उम्र में भी 25 जैसी फिटनेस, मिलिंद सोमन क्यों दौड़ते हैं नंगे पैर?
60 की उम्र में भी 25 जैसी फिटनेस, मिलिंद सोमन क्यों दौड़ते हैं नंगे पैर?
'हां, मैं मोदी भक्त हूं…' जब PM के मुरीद हुए नाना पाटेकर, अरुण गोविल ने शेयर किया Video
'हां, मैं मोदी भक्त हूं…' जब PM के मुरीद हुए नाना, अरुण गोविल ने दिखाया Video
Friday OTT Release: 'आवारापन 2' से 'रिपोर्टिंग लाइव' तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 जबरदस्त फिल्में- सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 जबरदस्त फिल्में- सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
Drishyam 3 Box Office Day 8 Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 2.30 बजे तक 248 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 2.30 बजे तक 248 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget