एक्सप्लोरर

मास्क उतारकर वैक्सीन लगवाने पर ट्रोल हुई दिव्या खोसला कुमार, फैन्स बोले- ऐसा करना नहीं है सेफ

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और फैन्स से भी जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की थी. हालांकि इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था.

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं. दूसरी तरफ वैक्सीन ड्राइव भी सरकार चला रही है. ऐसे में स्टार्स भी इसमें बढ़-चढ़ कर रह हिस्सा ले रहे हैं. इस लिस्ट में एक्टर-प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार का नाम भी जुड़ गया है. दिव्या ने पिछले हफ्ते ही वैक्सीन लगवाई है और इसका वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. 

दिव्या के इस वीडियो पर फैन्स की भी प्रतिक्रिया आ रही है. प्रोड्यूसर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या को कई लोग सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं जबकि कई लोगों ने उनसे सवाल किया है कि वैक्सीन लगवाते हुए उन्होंने मास्क क्यों उतार दिया था. दिव्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'वैक्सीनेशन डन. मैंने आज पहले डोज लगवा ली. हम इस मुश्किल समय में साथ हैं. वैक्सीन लगवाकर और गाइडलाइन फॉलो कर चलो वायरल को हराते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

दिव्या के इस वीडियो को देखने के बाद फॉलोअर्स ने पूछा, 'और वैक्सीनेशन सेंटर पर तुमने मास्क उतारने का फैसला किया? ये जानने के बावजूद भी कि कोरोना की दूसरी लहर कितनी गंभीर है.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आपने मास्क क्यों उतार दिया जब आप वैक्सीन लगवा रहे थे. ये बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. ये अच्छा है कि आप वैक्सीनेशन ड्राइव प्रमोट कर रहे हो लेकिन प्रोटेकॉल क भी ध्यान रखो. आप सेलिब्रिटी हो. आप जो भी करोगे लोग उसे ही फॉलो भी करेंगे.'

हाल ही में एक्टर प्रीति जिंटा, अनुपम खेर और फिल्ममेकर तरुण मनसुखी ने अपनी दूसरी वैक्सीन डोज़ भी ले ली है. प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर वैक्सीन की दूसरी डोज़ लेते हुए तस्वीर भी शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, 'मैंने कोविड वैक्सीन का दूसरा शॉट भी ले लिया. मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि वैक्सीन लगवाएं हम इससे कोरोना को आसानी से हरा सकते हैं.' पिछले ही महीने महाराष्ट्र सरकार ने 18-44 उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें-

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना की ग्लैमरस तस्वीरें आई सामने, खूबसूरती के मामले में बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को दे रही हैं मात

मीरा राजपूत से प्यार करते थे शाहिद कपूर, मां नीलिमा अजीम को बताने के दौरान खूब शरमाए थे एक्टर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण'का 'मंगल रंग' गाना रिलीज, श्रीराम-सीता के प्रेम ने जीता दिल
'रामायण'का 'मंगल रंग' गाना रिलीज, श्रीराम-सीता के प्रेम ने जीता दिल
'नई नवेली' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, यामी गौतम की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
'नई नवेली' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, यामी गौतम की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget