एक्सप्लोरर

Vikram Batra के लौटते ही शादी करने वाली थीं Dimple Cheema, दुल्हन बनने की कर ली थी पूरी तैयारी

Shershaah: कारगिल वॉर में भारतीय सेना चोटियों पर फतह हासिल करती जा रही थी, डिंपल चीमा (Dimple Cheema) को लगने लगा था कि अब बस कुछ दिनों का ही इंतजार बाकी है. जल्द ही विक्रम (Vikram Batra) लौटेंगे.

Dimple Cheema Vikram Batra: एक लड़की का सबसे बड़ा ख्वाब होता है दुल्हन बनना. डिंपल चीमा (Dimple Cheema) को अपना ये ख्वाब तब हकीकत बनता नजर आने लगा जब उनकी मुलाकात विक्रम बत्रा (Vikram Batra) से हुई. कुछ ही मुलाकातों में दोनों ने तय कर लिया था कि शायद वो एक दूसरे के लिए ही बने हैं और जब कश्मीर के गगनचुंबी पहाड़ और मीलों की दूरी भी दोनों को अलग न कर पाई तो उन्होंने शादी के लिए मन बना लिया. डिंपल ने साफ-साफ घर पर कह दिया था कि वो शादी करेंगीं तो सिर्फ विक्रम से. लेकिन उसी बीच करगिल में वॉर शुरू हो गई. लिहाजा शादी का प्लान रोक दिया गया. 

डिंपल ने शुरू कर दी थी तैयारियां
करगिल वॉर में जैसे-जैसे भारतीय सेना चोटियों पर फतह हासिल करती जा रही थी डिंपल को लगने लगा था कि अब बस कुछ दिनों का ही इंतजार बाकी है. जल्द ही विक्रम लौटेंगे और उन दोनों की धूमधाम से शादी होगी. कारगिल के उस कठिन परिवेश में जहां विक्रम दुश्मन से लोहा ले रहे थे तो वहीं मीलों दूर डिंपल सुनहरे भविष्य के ख्वाबों में गुम थीं. वो तैयारियों में जुटी थीं. 3 जुलाई को चंडीगढ़ में डिंपल की मुलाकात विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा से हुई तो मुस्कुराते हुए पूछ भी डाला- ‘जब विक्रम वापस आ जाएगा तो आप हमारी शादी में नाचोगे ना?’ इस पर विशाल बत्रा ने भी हंसकर कहा- ‘बिल्कुल नाचूंगा’. तब कौन जानता था कि काल के गर्त में क्या है. 

अधूरा रह गया दुल्हन बनने का ख्वाब 
दुल्हन बनने का सपना एक लड़की तब से संजोने लगती है जब वो अपनी मां को सजते देखती है. डिंपल चीमा ने भी कुछ ऐसा ही किया होगा. मां की साड़ियों की तह खूब खोली होगी, उसके पीछे से जरूर पहनी होंगी, उसकी खन खन करतीं चूड़ियां, खूब बिखेरा होगा उसके साजो श्रृंगार का सामान. ये हर लाडली करती है जब वो बड़ी हो रही होती है. तो जाहिर सी बात है डिंपल चीमा भी इससे अछूती नहीं रही होंगी क्योंकि बचपन किसी के साथ भेदभाव नहीं करता. लेकिन नियति ने एक भेदभाव डिंपल के साथ जरूर किया उनके उस ख्वाब को पूरा करने का मौका न देकर. अधूरा ही रह गया वो लाल जोड़ा जो शायद डिंपल ने अपने ख्वाबों में चुन लिया होगा. हथेलियों पर नहीं चढ़ पाया उस मेहंदी का रंग जिसकी खूशबू से डिंपल का जीवन महकता और नहीं मिल पाई “सदा सुहागिन” और “दूधो नहाओ पूतो फलो” वाली वो आशीशें जिसकी हकदार हर लड़की होती है.   

ये भी पढ़ेंः Dimple Cheema बनकर Kiara Advani ने अपनी सादगी से जीता दिल, उनकी इन ख़ास बातों ने Vikram Batra की डिंपल को सामने ला दिया

ये भी पढ़ेंः Dimple Cheema के किरदार को मिल रहा खूब प्यार, Fans को है बस उनके सामने आने का इंतज़ार- कहाँ हैं Vikram Batra की डिंपल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget