एक्सप्लोरर

Dimple Cheema के किरदार को मिल रहा खूब प्यार, Fans को है बस उनके सामने आने का इंतज़ार- कहाँ हैं Vikram Batra की डिंपल

विक्रम बत्रा (Vikram Batra) देश के लिए कुर्बान हुए और डिंपल चीमा (Dimple Cheema) विक्रम बत्रा पर कुर्बान. दोनों की प्रेम कहानी अमर हो गई.

हो जुदाई का सबब कुछ भी मगर हम उसे अपनी खता कहते हैं
वो सांसों में बसा है मेरे, जानें क्यों लोग मुझसे जुदा कहते हैं

डिंपल चीमा (Dimple Cheema)....जिनके लिए प्यार के मायने ही कुछ और थे. उनके लिए प्यार का मतलब महज किसी का साथ नहीं था बल्कि अहसास था. वो अहसास जिसे 22 सालों से वो महसूस करती हैं. अपने भीतर और बाहर हर ओर. शायद इसी वजह से वो जिंदा भी हैं और मजबूत भी. किसी करीबी का यूं हमेशा के लिए चले जाना बहुत दुखदायी होता है, लेकिन उस दुख को ही जिंदगी बना लेना कोई डिंपल चीमा (Dimple Cheema) से सीखे. यूं तो डिंपल चीमा और विक्रम बत्रा (Vikram Batra) की प्रेम कहानी के बारे में कुछ कुछ सुना तो था लेकिन जो शेरशाह (Shershaah) ने दिखाया वो दिल में उतर गया. क्या वाकई प्यार का एक रूप ये भी होता है? 

शोहरत से दूर विक्रम बत्रा की यादों में जी रही हैं डिंपल चीमा
डिंपल चीमा और विक्रम बत्रा की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी. कुछ समय ही साथ रहे थे उसके बाद विक्रम आर्मी में चले गए. दोनों ने साथ में कई सालों का समय बिताया और इस दौरान सुनहरे भविष्य अनगिनत सपने देखे. लेकिन 7 जुलाई, 1999 को विक्रम ने सबका साथ छोड़ दिया. देश की खातिर, देशवासियों की खातिर. लेकिन डिंपल ने विक्रम का साथ नहीं छोड़ा. महज 3-4 सालों का ही प्यार था दोनों का. आज के दौर में देखें तो ये कुछ भी नहीं. लेकिन डिंपल ने इन चार सालों में मानो अपनी पूरी जिंदगी विक्रम बत्रा के साथ जी ली थी और अब बाकी की जिंदगी उनकी यादों में जी रही हैं. 

आखिर कहां हैं डिंपल चीमा
डिंपल चीमा शोहरत से दूर गुमनामी में केवल विक्रम बत्रा की यादों के साथ अपनी जिंदगी जी रही हैं. चुपचाप, बिना कुछ कहे. वो टीचर हैं, नौकरी करती हैं, सामाजिक जीवन भी जीती हैं, हर किसी से मिलती हैं, कहने को परिवार है यहां तक विक्रम बत्रा के परिवार से भी मिलती हैं, बात करती हैं. पर मन का अकेलापन भला कौन दूर करे. लेकिन डिंपल को वो अकेलापन भी पसंद है क्योंकि उस अकेलेपन में उनके साथ हैं विक्रम बत्रा. शायद दोनों को एक ही उम्मीद है कि इस जन्म में ना सही दूसरे जन्म में फिर मुलाकात होगी. जिंदगी के 22 साल तो दे दिए हैं और न जाने कितने देने अभी बाकी हैं. विक्रम बत्रा देश के लिए कुर्बान हुए और डिंपल चीमा विक्रम बत्रा पर कुर्बान. वो कहते हैं ना......

वक्त ने किया क्या हंसी सितम
हम रहें न हम, तुम रहे न तुम

ये भी पढ़ेंः Shershaah देखकर Kiara Advani से क्या बोलीं Dimple Cheema, फिल्म के आख़िरी सीन को देखकर क्यों हुईं इतनी इमोशनल

ये भी पढ़ेंः क्यों किसी के सामने नहीं आती हैं Vikram Batra की यादों के दम पर ज़िंदगी गुजारने वालीं Dimple Cheema? मशहूर होने का नहीं है शौक!

 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection Live: 9.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 330 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
9.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 330 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget