एक्सप्लोरर

दिलीप कुमार नॉन-कोविड अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य जांच के बाद आज हो सकते हैं डिस्चार्ज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्हें नॉन-कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए विश्वस्त सूत्र ने उन्हें कोरोना नहीं होने की बात कही और कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए उन्हें एक नॉन-कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

मुम्बई: अभिनेता दिलीप कुमार को मुम्बई के एक  अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 98 वर्षीय दिलीप कुमार से जुड़े एक बेहद करीबी और विश्वस्त सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप कुमार को स्वास्थ्य से संबंधित जांच के लिए मुम्बई के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की बात नहीं है.

सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "दिलीप साहब को मुख्यत: रक्त से संबंधित जांच के लिए शुक्रवार की दोपहर को मुम्बई के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उनके रक्तचाप और रक्त के प्रवाह में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था. मगर उन्हें लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है. वे ठीक हैं और संभवत: रविवार के दिन में ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है."

सूत्र ने आगे, "थोड़े-थोडे महीने के अंतराल के बाद दिलीप साहब को तमाम तरह की जांच के लिए अस्पताल में दाखिल कराया जाता रहा है. मगर कोरोना महामारी के बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती किये जाने को लेकर परिवार वालों में पहले कुछ आशंकाएं थीं मगर फिर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराने का फैसला किया गया."

कोरोना संक्रमित नहीं है दिलीप कुमार

सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी भी दी कि दिलीप कुमार को कोरोना का संक्रमण नहीं है. एबीपी न्यूज़ ने जब दिलीप कुमार के करीबी शख्स से पूछा कि उन्हें किस अस्पताल में दाखिल किया गया है तो इस सवाल पर सूत्र ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है. दिलीप साहब कोरोना से पीड़ित नहीं हैं और अगर ऐसा होता तो इस वक्त उ‌न्हें एक नॉन-कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जाता."

गैर कोविड अस्पताल में भर्ती

एबीपी न्यूज़ के पूछे जाने पर भी सूत्र ने उस अस्पताल का नाम नहीं बताया जहां पर दिलीप कुमार को भर्ती किया गया है. बता दें कि बांद्रा के पाली हिल में रहने वाले दिलीप कुमार को किसी भी तरह की समस्या अथवा जांच के लिए अक्सर पास के ही लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. मगर उनकी उम्र को देखते हुए और उन्हें कोरोना के संक्रमण से महफूज रखने के लिए उन्हें इस बार एक गैर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

छोटे भाइयों की कोरोना से मौत

उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार के दोनों छोटे भाइयों - एहसान खान‌ (90) और असलम खान‌ (88) की मौत पिछले साल कोरोना से संक्रमित होने की वजह से हुई थी. एक भाई की मौत पिछले साल अगस्त महीने‌ में तो वहीं दूसरे भाई की मौत सितंबर महीने में हुई. दोनों का ही इलाज बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में चल रहा था.

गौरतलब है कि दिलीप कुमार ने दोनों भाईयों की मौत और कोरोना‌ के बढ़ते प्रकोप के बढ़ते चलते पिछले साल 12 दिसंबर को अपना जन्मदिन‌ नहीं मनाने का फैसला लिया था.

ये भी पढ़ें-

अब गीता बहल की कोरोना से हुई मौत, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं एक्ट्रेस

हाथी मेरे साथी: फिल्म की फीस से ही Rajesh Khanna ने खरीदा था कार्टर रोड पर पहला बंगला, इस वजह से साइन की थी फिल्म

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिट्स पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिट्स पर भड़के प्रिंस नरूला
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget