एक्सप्लोरर

अब गीता बहल की कोरोना से हुई मौत, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं एक्ट्रेस

दिग्गज एक्ट्रेस गीता बहल का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया.वह पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थीं. बिगड़ती हालात को देखते हुए कुछ दिन पहले अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था.

मुम्बई : 80 के दशक में ऋषि कपूर से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक कई बड़े एक्टरों के साथ फिल्मों में काम करनेवाली अभिनेत्री गीता बहल का शनिवार की रात 9.40 बजे कोरोना के संक्रमण के चलते निधन हो गया. कोरोना पॉजिटिव गीता बहल को 19 अप्रैल को मुम्बई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में दाखिल कराया गया था. वो 64 साल की थीं.

गीता बहल 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में हीरो के तौर पर काम करनेवाले अभिनेता रवि बहल की बहन भी थीं. उल्लेखनीय है कि गीता के भाई रवि बहल, उनकी 85 साल की मां और घर में काम करनेवाली एक बाई भी कोरोना की चपेट में आ गये थे. मगर घर में आइसोलेशन में रहते हुए ये तीनों ही इस बीमारी से 7 से 10 दिनों में उबर गये थे. लेकि‌न बिगड़ती तबीयत के चलते 26 अप्रैल को गीता को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. उनकी हालत के और बिगड़ जाने पर दो दिन पहले ही वेंटिलेटर पर रखा गया था.


अब गीता बहल की कोरोना से हुई मौत, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं एक्ट्रेस

खराब हालात के चलते अस्पताल में किया गया भर्ती

गीता बहल के बचपन के दोस्त और एक्टर-डायरेक्टर आकाशदीप साबिर ने गीता की कोरोना से हुई मौत पर अफसोस जताते हुए बताया, "गीता की मां, भाई और घर में काम करनेवाली बाई तो जल्द ही कोरोना से ठीक हो गये लेकिन खराब होती सेहत के चलते कोरोना पॉजिटिव गीता को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा था. पिछले कई दिनों से गीता का ऑक्सीजन लेवल बार-बार ऊपर-नीचे होता रहा. ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर पर रखने तक की नौबत आई लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी गीता को बचाया नहीं जा सका और शनिवार की रात को उन्होंने दम तोड़ दिया."

इस फिल्म से किया था डेब्यू

उल्लेखनीय है कि गीता बहल ने जाने-माने निर्देशक राज खोसला की हिट फिल्म मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में विनोद खन्ना, नूतन और आशा पारेख जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे. 


अब गीता बहल की कोरोना से हुई मौत, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं एक्ट्रेस

इन फिल्मों में किया था काम

बाद‌ में 80 के दशक में गीता बहल ने ऋषि कपूर और मौशमी चटर्जी के साथ फिल्म दो प्रेमी (1980), जमाने को दिखाना है (1981), मैंने जीना सीख लिया (1982), मेरा दोस्त मेरा दुश्मन (1984), नया सफर (1985) जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया था. इन हिंदी फिल्मों के अलावा गीता बहल ने गुजराती फिल्म नसीब नू खेल (1982) और यार गरीबा दा (1986) जैसी पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया था.

ये भी पढ़ें-

'अच्छी एक्टिंग करेगा तो दुकान बंद हो जाएगी' दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan को कुछ ऐसा बोलते थे लोग

हाथी मेरे साथी: फिल्म की फीस से ही Rajesh Khanna ने खरीदा था कार्टर रोड पर पहला बंगला, इस वजह से साइन की थी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget